फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   बिजली विभाग द्वारा कराए जा रहे कार्यो पर चर्चा

बिजली विभाग द्वारा कराए जा रहे कार्यो पर चर्चा

Sun, 21 Jan 2018 12:56 AM IST
Updated Sun, 21 Jan 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
बिजली विभाग द्वारा कराए जा रहे कार्यो पर चर्चा

विज्ञापन
जौनपुर। बिजली विभाग को दीन दयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना के तहत 261 मजरों का विद्युतीकरण अगस्त महीने तक कर लेना है। काम की रफ्तार सुस्त होने के कारण अभी महज आठ मजरों का ही विद्युतीकरण हो पाया है और बस 42 में पोल गाड़े गए हैं। यह जानकारी इलेक्ट्रिसिटी कमेटी की बैठक शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में हुई बैठक में विभाग के अधिकारियों ने दी।

सांसद कृष्ण प्रताप सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में अधीक्षण अभियंता विद्युत एके मिश्र ने बताया कि दीन दयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना के तहत 261 मजरों का विद्युतीकरण किया जा रहा है। इसमें आठ मजरों में पहुंचाई जा चुकी है और 42 में पोल गाड़े जा चुके है। अनुबंध के अनुसार 31 अगस्त तक कार्यदायी संस्था को काम पूरा कर लेना है। उन्होेंने बताया कि सांसद आदर्श ग्राम योजना के तहत नौ मजरों में पोल, तार एवं ट्रांसफार्मर लगाए जा चुके हैं। वितरण प्रणाली को मजबूत करने के लिए नौ उपकेंद्रों की क्षमता बढ़ाई जानी है, जिसमें डोभी उपकेंद्र की क्षमता वृद्धि कर ली गई है। आईपीडीएस योजना के अंतर्गत आठ नगरों में 33 केवी की लाइन बनाने, वितरण प्रणाली को सुदृढ़ करने, एलटी लाइन का निर्माण किया जाना है। नये विद्युत उपकेंद्र का 85 प्रतिशत काम हो चुका है। पावर ट्रांसफार्मरों की क्षमता बढ़ाने का काम 52 उपकेंद्रों में किया जा रहा है। टोल फ्री नंबर 1912 पर प्राप्त शिकायतों का निस्तारण किया जा रहा है। ट्रांसफार्मर 48 घंटे में बदले दिए जा रहे हैं। विभाग के पास धनराशि है, जिनसे जनप्रतिनिधियों विद्युतीकरण हेतु प्रेषित मजरों की सूची में से 195 का विद्युतीकरण कराया जा सकता है। विधायक बदलापुर रमेश चंद्र मिश्र, विधायक मुगराबादशाहपुर सुषमा पटेल, सांसद मछलीशहर प्रतिनिधि विजय चंद्र पटेल,विधायक मड़ियाहूं डा. लीना तिवारी सहित सीडीओ आलोक सिंह, अधिशासी अभियंता एससी सोनौदिया, बीबी सिंह और विद्युत बीके गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed