{"_id":"5a6396234f1c1ba5268b5a8e","slug":"15164761302023-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"23 को तहसील कार्यालय का कमिश्नर करेंगे निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
23 को तहसील कार्यालय का कमिश्नर करेंगे निरीक्षण
Updated Sun, 21 Jan 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मछलीशहर। आयुक्त वाराणसी मंडल नितिन रमेश गोकर्ण 23 जनवरी को शीतकालीन भ्रमण पर आएंगे। इस दौरान तहसील के सभी न्यायालयों का निरीक्षण करेंगे। कमिश्नर के मुआयना के मद्देनजर तहसील में तैयारियां जोरों से चल रही हैं। निरीक्षण के मद्देनजर तहसील के सभी न्यायालयों में मुकदमों के निस्तारण की स्थिति का आंकड़ा तैयार किया जा रहा है। वहीं अभिलेखों के रखरखाव की व्यवस्था को सही किया जा रहा है। साफ सफाई, रंगरोगन कर भवन को सजाया जा रहा है। निरीक्षण की तैयारी के चलते शनिवार को दिनभर रजिस्ट्रार कार्यालय में रंग रोगन व साफ सफाई होती रही। जिसके कारण कार्य ठप रहे। न्यायालयों में भी कर्मचारी अपनी पत्रावलियों को सहेजने व निस्तारण आदि की सूची तैयार करने में लगे रहे। अधिवक्ता तहसील कार्यालयों की कार्यप्रणाली की शिकायत आयुक्त से करने की तैयारी कर रहे हैं।