{"_id":"5a62467b4f1c1b8e268b5466","slug":"15163902019-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अध्यक्ष पद पर योगेश तो महामंत्री पद पर नागेंद्र निर्वाचित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अध्यक्ष पद पर योगेश तो महामंत्री पद पर नागेंद्र निर्वाचित
Updated Sat, 20 Jan 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बदलापुर / घनश्यामपुर । बदलापुर तहसील अधिवक्ता संघ के विभिन्न पदों के लिए पड़े मतों की गणना शुक्रवार को हुई। जिसमें अध्यक्ष पद पर योगेश त्रिगुनायत व महामंत्री पद पर नागेंद्र प्रताप सिंह निर्वाचित घोषित किए गए। चुनाव परिणाम की घोषणा वरिष्ठ चुनाव अधिकारी हरीलाल पाल ने किया है ।
उन्होंने बताया कि अध्यक्ष पद पर योगेश त्रिगुनायत को 93 मत मिला है।जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंदी हीरालाल यादव को 68 मत मिला। इस दौरान 25 मत अधिक पाकर योगेश त्रिगुनायत अध्यक्ष पद पर विजयी हुए। महामंत्री पद पर नागेंद्र प्रताप सिंह को 86 मत और उनके निकटतम प्रतिद्वंदी राजेंद्र प्रसाद तिवारी को 58 मत मिला। इस दौरान 28 मत अधिक पाकर नागेंद्र प्रताप सिंह महामंत्री पद पर विजयी हुए। इसी क्रम में वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर लक्ष्मीशंकर , कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर जयप्रकाश सिंह ,कोषाध्यक्ष पद पर चंद्रशेखर यादव , संयुक्त मंत्री पद पर चंद्रभान बिंद निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गये है । जबकि सदस्य पद पर आनंद कुमार, पवन कुमार पांडेय ,राजबहादुर यादव , विपिन कुमार पाल व दिनेश कुमार निर्वाचित हुए है ।