{"_id":"5a5fa64f4f1c1b83268b4f41","slug":"151621812320-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तहसील बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने ली शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तहसील बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने ली शपथ
Updated Thu, 18 Jan 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरोकेराकत। तहसील बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने बुधवार को तहसील परिसर में शपथ ली। जिसमें चुनाव समिति के महेंद्र पांडेय, सुबाष शुक्ला और विजय बहादुर सिंह ने अध्यक्ष और महामंत्री समेत सभी पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। उन्हें क्षेत्रीय विधायक दिनेश चौधरी ने संबोधित करते हुए बधाई दी और लाइब्रेरी खोलने के लिए पांच लाख रूपए विधायक निधि से देने की घोषणा किया। उन्होंने कहा कि उनकी निधि से शुद्घ पेयजल के लिए आरओ मशीन लगाई जाएगी। समारोह को दीवानी बार के अध्यक्ष दिनेश प्रताप सिंह, महामंत्री अनिल सिंह, कलेक्ट्रेट बार के अध्यक्ष विजय प्रताप सिंह, दीवानी बार के एक्स डीजीसी क्रिमिनल राजेंद्र सिंह टाइगर, दीवानी बार के पूर्व अध्यक्ष तेजबहादुर सिंह, लालगंज तहसील के बार अध्यक्ष हामिद अली ने संबोधित किया। इस मौके पर तहसीलदार ज्ञानेंद्र सिंह, सीओ अवधेश शुक्ला, धीरेंद्र त्रिपाठी आदि उपस्थित रहे। अध्यक्षता पूर्व अध्यक्ष सीबी सिंह तथा संचालन राजेश पांडेय ने किया।