{"_id":"5a5fa2934f1c1b9f268b5020","slug":"15162171662031-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"31 रिक्त कोटे के दुकानों के चयन की तैयारी पूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
31 रिक्त कोटे के दुकानों के चयन की तैयारी पूरी
Updated Thu, 18 Jan 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जौनपुर। जिले के 31 ग्राम पंचायतों में रिक्त कोटे के लिए दुकानदार के चयन की प्रक्रिया जल्द पूरी की जाएगी। इन सभी कोटेदारों का चयन विशेष अभियान चलाकर 25 जनवरी तक हर हाल में कर लेना है। चयन का जिम्मा 14 नोडल अधिकारियों को सौंपा गया है।
जिले में 1773 ग्राम पंचायतों में कुल 2015 कोटे की दुकान हैं। जिसमें से 31 दुकानें काफी दिनों से रिक्त चल रही है। इस दौरान लेदुका, हटियारामनाथ, लतीफपुर द्वितीय, गोड़िला, सलारपुर, सोंगर, तारगहना, उसरौली, अंगुली, पटैला, लखौंवा, सैदनपुर, डमरुआ, सादनपुर, मरगूपुर, आदमपुर अकबर, खरौना, भैरोभानपुर, शिवरामपुर खुर्द, बोड़सर खुर्द, पहाड़पुर, बरईपार, बेलावां, सिकरौर, नोनारी, जवंसीपुर, मैनपुर, नेवादा प्रथम, भगेरी, चतुर्भुजपुर व कटवार है। इन गावों में कोटे की दुकान के चयन के लिए विशेष अभियान चलाकर करने की तैयारी पूरी कर ली गई है। इसके लिए 14 जिला स्तरीय अधिकारियों को नोडल अधिकारी बनाया गया है।उनको कोटे की दुकान का चयन होने वाले गांव भी दे दिया गया है। जिसमें उनके द्वारा कोटे के दुकान का चयन कराया जाएगा। सभी अधिकारियों को हर हाल में 25 जनवरी तक कोटे की दुकान का चयन कर देने का निर्देश दिया गया है।
31 रिक्त कोटे की दुकानों के चयन के लिए नोडल अधिकारियों की तैनाती कर दी गई है। सभी नोडल अधिकारियों को विशेष अभियान चलाकर 25 जनवरी तक कोटे की दुकान का चयन करने का निर्देश दिया गया है।-अजय प्रताप सिंह, जिला पूर्ति अधिकारी