{"_id":"5a5fa28e4f1c1ba3268b4efd","slug":"15162171615-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोहरे के कारण दस घंटे तक देरी से चल रही ट्रेनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोहरे के कारण दस घंटे तक देरी से चल रही ट्रेनें
Updated Thu, 18 Jan 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मीरगंज। ठंड व कोहरा के चलते लंबी दूरी की अधिकांश ट्रेनें दस से बारह घंटे विलंब से चल रही हैं। वाराणसी-लखनऊ पैसेंजर व फैजाबाद कुर्ला-एक्सप्रेस, वाराणसी-प्रतापगढ रुट से जंघई स्टेशन होकर गुजरने वाली फैजाबाद कुर्ला-एक्सप्रेस दस-दस घंटे विलंब से चल रही हैं। ग्वालियर- वाराणसी जाने वाली बुंदेलखंड एक्सप्रेस व कुर्ला- गोरखपुर-काशी एक्सप्रेेस, गोरखपुर-कुर्ला-काशी एक्सप्रेस, दुर्ग छपरा-सारनाथ एक्सप्रेस दो-दो घंटे, छपरा-दुर्ग-सारनाथ एक्सप्रेस तीन घंटे, कुर्ला-छपरा गोदान एक्सप्रेस दो घंटे, छपरा-कुर्ला गोदान एक्सप्रेस तीन घंटे, लखनऊ-वाराणसी इंटरसीटी एक्सप्रेस दो घंटे, अमृतसर-हावड़ा पंजाब मेल और हावडा़ अमृतसर पंजाब पांच-पांच घंटे, लखनऊ-वाराणसी इंटरसिटी दो घंटे, फैजाबाद -कुर्ला एक्सप्रेस 10 घंटे, लखनऊ-वाराणसी पैसेजर तीन घंटे, वाराणसी-लखनऊ 10 घंटे, 54345 जौनपुर- इलाहाबाद पैसेंजर 5 घंटे विलंब से चल रही हैं। स्टेशन अधीक्षक दशरथ लाल का कहना है कोहरा की वजह से अधिकतर ट्रेनें देर से चल रही हैं।