फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   मलबे से पटे मुख्य मार्ग को खाली कराने में लगे लोनिवि कर्मी

मलबे से पटे मुख्य मार्ग को खाली कराने में लगे लोनिवि कर्मी

Wed, 17 Jan 2018 01:09 AM IST
Updated Wed, 17 Jan 2018 01:09 AM IST
विज्ञापन
मलबे से पटे मुख्य मार्ग को खाली कराने में लगे लोनिवि कर्मी

विज्ञापन
शाहगंज। सङक चौङीकरण को लेकर नगर के मुख्य मार्ग पर मकानों की तोङफोङ से समूचा मार्ग मलबा व नाली के पानी से पटा है। जिसकी वजह से आवागमन बाधित है। मंगलवार को लोक निर्माण विभाग के कर्मचारियों द्वारा मलबा हटाने का काम शुरु किया गया।विभाग के अवर अभियंता सुरेंद्र कुमार यादव व एई आरके साहू ने कर्मियों के साथ एराकियाना मोहल्ले में सङक का निरीक्षण किया। जहां सङक पर किए गए अतिक्रमण को तत्काल हटवाने की हिदायत दी। वहीं नूरी मस्जिद से जेसीज चौक तक तोङफोङ के कारण नालियों के जाम होने से गंदा पानी सङकों पर बह रहा है। जिसे जेसीबी से समतल करके वाहनों के आवागमन की व्यवस्था की गई। बताते चलें कि 20 दिनों से चल रही तोड़फोड़ के कारण मुख्य मार्ग पर वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित कर दिया गया है। जिसके चलते नगर की गलियों में पूरे दिन जाम की समस्या से लोगों को जूझना पङ रहा है। अवर अभियंता ने बताया कि अतिक्रमण को हटवाने में तेजी लाई जायेगी। जिन लोगों ने अपना निर्माण नहीं ध्वस्त किया है। उनके अवैध निर्माण को विभाग द्वारा तोङा जाएगा। बारह मीटर में दस मीटर चौङी सङक व दोनों पटरियों पर नाली, विद्युत पोल व पेयजल की पाइप लाइन बनेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed