फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   पौधरोपण के लिए भूमि के चयन का कार्य शुरु

पौधरोपण के लिए भूमि के चयन का कार्य शुरु

Fri, 12 Jan 2018 01:09 AM IST
Updated Fri, 12 Jan 2018 01:09 AM IST
विज्ञापन
पौधरोपण के लिए भूमि के चयन का कार्य शुरु
जिले में मुख्यमंत्री सामुदायिक वानिकी योजना, मुख्यमंत्री कृषक वृक्ष धन वृक्षारोपण योजना व मुख्यमंत्री फलोद्यान योजना के तहत पौध रोपण करने के लिए भूमि व के चयन का कार्य शुरु कर दिया गया है। यह कार्य वन विभाग, ग्राम्य विकास विभाग और उद्यान व खाद्य संस्करण विभाग द्वारा किया जा रहा है। हलांकि पौधों को लगाने के लिए कोई लक्ष्य निर्धारित नहीं है।
विज्ञापन

अधिक से अधिक वृक्ष लग सके। इसके लिए प्रदेश सरकार द्वारा तीन योजनाओं का संचालन किया गया है। जिसमें मुख्यमंत्री सामुदायिक वानिकी योजना, मुख्यमंत्री कृषक वृक्ष धन वृक्षारोपण योजना व मुख्यमंत्री फलोद्यान योजना है। इस दौरान मुख्यमंत्री सामुदायिक वानिकी योजना के तहत वन विभाग द्वारा पौध रोपण का कार्य किया जाएगा। जबकि मुख्यमंत्री कृषक वृक्ष धन वृक्षारोपण योजना के तहत ग्राम्य विकास विभाग और मुख्यमंत्री फलोद्यान योजना के तहत उद्यान व खाद्य संस्करण विभाग द्वारा पौधे लगाने का कार्य किया जाएगा। हलांकि इन तीनों विभाग को पौध रोपण करने का कोई लक्ष्य निर्धारित नहीं है। तीनों विभागों द्वारा जितनी भूमि का चयन कर लिया जाएगा। उतनी भूमि पर पौध रोपण करने का कार्य किया जाएगा। इसके लिए विभागों को भूमि का चयन कर उस पर लगने वाले पौधों की संख्या का प्रस्ताव शासन को भेजना है। इसके बाद उक्त भूमि पर पौध रोपण करने का कार्य किया जाएगा। तीनों विभागों द्वारा भूमि के चयन का कार्य शुरु कर दिया गया है। इसके लिए ग्राम प्रधानों को भी लगाया गया है।
विज्ञापन

कोट:
प्रदेश सरकार द्वारा संचालित तीनों योजनाओं के तहत पौध रोपण करने के लिए भूमि का चयन करने का निर्देश संबंधित विभागों को दे दिया गया है। विभागों द्वारा भूमि के चयन का कार्य भी शुुरु कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आलोक सिंह
मुख्य विकास अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed