{"_id":"5a5669074f1c1b14198b4609","slug":"15156126017-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंडी स्थापना के लिए भूमि तलाशने शासन से आए इंजीनियर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडी स्थापना के लिए भूमि तलाशने शासन से आए इंजीनियर
Updated Thu, 11 Jan 2018 12:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मछलीशहर। शासन के निर्देश पर नगर से सटे पूराफगुई गांव में लखनऊ से आई टीम द्वारा नवीन सब्जी मण्डी बनाने के लिए सर्वे किया। दस एकड़ भूमि अधिग्रहण के लिए किसानों की सहमति ली गई। जमीन मिलते ही शासन को स्थापना के लिए प्रस्ताव दिया जाएगा। बजट पास होते ही नवीन सब्जी मण्डी का निर्माण शुरू हो जाएगा। कस्बे के भाजपा नेता राकेश जायसवाल के नेतृत्व में व्यापारियों और किसानों का प्रतिनधि मंडल 26 जून को कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य को ज्ञापन देकर नगर में सब्जी मंडी बनवाने की मांग किया था। मंत्री ने मंडी निदेशक मण्डी परिषद को 20 दिसम्बर 2017 स्थल चयन हेतु निर्देश दिया था। जिसके अनुपालन में बुधवार को लखनऊ से आए इंजीनियर महेंद्र कुमार व प्रभात कुमार दीक्षित ने पूराफगुई गांव में नहर के किनारे और ईदगाह के पास स्थित 10 एकड़ जमीन की स्थलीय जांच की। टीम के सदस्यों का कहना है कि सब्जी मण्डी निर्माण के लिए 6 एकड़ जमीन की आवश्यकता है। मंडी की स्थापना होने से लोंगों को रोजगार मिलेगा। किसानों की सहमति के बाद भूमि के चयन का प्रस्ताव शासन को जाएगा। सर्वे के समय भाजपा महामन्त्री सन्तोष जायसवाल,बृजेशशुक्ल,मंगला,प्रेमचन्द्र,अनिल कुमार मौर्य,हाजी मोहम्मद सिद्दीक, सरवर आलम राईन, व्यापार कल्याण समिति मंडी अध्यक्ष, कल्लू राईन व्यापार कल्याण समिति उपाध्यक्ष, अजमत राईन, प्रेमचंद मौर्या, मंगला मौर्या आदि मौजूद रहे।