फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   किशोरियों के अधिकारों की दी गई जानकारी

किशोरियों के अधिकारों की दी गई जानकारी

Fri, 19 Apr 2019 12:19 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 19 Apr 2019 12:19 AM IST
विज्ञापन
किशोरियों के अधिकारों की दी गई जानकारी
जौनपुर। जन विकास संस्थान के सहयोग से ब्रेक थ्रू लखनऊ द्वारा गुरुवार को नगर के जेसीज स्थित एक होटल में किशोरी अधिकार एवं सशक्तिकरण परियोजना पर कार्यशाला का आयोजन जिला प्रोवेशन अधिकारी संतोष कुमार सोनी की अघ्यक्षता में किया गया। जिसमें किशोरियों को सशक्त बनाने व उनके अधिकारों के बारे में प्रकाश डाला गया। परियोजना समंवयक शिवशंकर चौरसिया ने बताया कि इस कार्यशाला के माध्यम से जिला व ब्लाक स्तरीय अधिकारियों, पंचायत प्रतिनिधियों व स्वैच्छिक जगत के कार्यकर्ताओं को एक मंच पर लाकर शिक्षा, स्वास्थ्य व हिंसा के मुद्दों पर समझ बनाना और उसके समाधान के लिए रणनीति बनाकर कार्य करना है। जिला प्रोवेशन अधिकारी संतोष कुमार सोनी ने जिला महिला कल्याण एवं बाल कल्याण समिति के कार्यो के बारे में बताया। साथ ही सीडब्ल्यूसी, बीएलसीपीसी व वीएलसीपीसी के सदस्यों व समिति की सक्रियता के सहयोग करने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर डा.बीएल यादव, ग्राम प्रधान अमित सिंह, संजय यादव, राजेश कुमार, कंचन, अमृतलाल, शिवप्रकाश, अरविंद आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed