{"_id":"5c9532f4bdec2207143e902a","slug":"151553281780-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनता के प्रति सकारात्मक हो सरकार की सोच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनता के प्रति सकारात्मक हो सरकार की सोच
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जौनपुर। लोकसभा चुनाव को लेकर हर जगह चर्चा शुरू हो गई है। चुनाव को लेकर नई पीढ़ी में खासा उत्साह है। कुछ युवा तो चुनाव को लेकर इस नाते उत्साहित हैं क्योंकि वह पहली बार चुनाव में मतदान करेंगे। युवाओं का कहना है कि सरकार ऐसी चाहिए जो की उम्मीदों पर खरी उतरे।
सोनाली का कहना है कि सरकार ऐसी हो जो महिलाओं की सुरक्षा के साथ उनके विकास के लिए बेहतर कार्य कर सके। गर्विता सिंह का कहना है कि सरकार की भूमिका देश के विकास में काफी महत्वपूर्ण होती है। सरकार को चाहिए कि वह शिक्षा और स्वास्थ्य को लेकर और संवेदनशील हो। रूपाली पांडेय का कहना है कि सरकार ऐसी चाहिए जो शिक्षा के साथ रोजगार को बढ़ावा देने के लिए बेहतर पहल करे। प्रगति का कहना है कि सरकार ऐसी हो जनता के साथ किए गए वादे को पूरा करे। भयमुक्त समाज की स्थापना और महिला सुरक्षा को प्राथमिकता मिलनी चाहिए।