{"_id":"5a5517ad4f1c1bd1408b59ab","slug":"151552623819-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चकबंदी में धांधली की जांच करने पहुंची टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चकबंदी में धांधली की जांच करने पहुंची टीम
Updated Wed, 10 Jan 2018 01:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
खुटहन। चकबंदी अधिकारी शाहगंज के नेतृत्व में चकबंदी विभाग की टीम मंगलवार को बीरमपुर गांव के चकबंदी में हुई धांधली के शिकायत की जांच की। इस दौरान ग्रामीणों ने नये सिरे से चकबंदी करने की मांग की।
चकबंदी अधिकारी मकसूद हसन नकवी ,सहायक चकबंदी अधिकारी राम अचल राम, कानूनगो रामवृक्ष यादव, लेखपाल अरुण विश्वकर्मा की टीम मंगलवार को प्राथमिक विद्यालय बीरमपुर पर पहुंची। इस दौरान चकबंदी के बारे में ग्रामीणों से पुछ-ताछ की। इस दौरान संतोष मिश्रा सहित अन्य ग्रामीणों ने चकबंदी विभाग पर कई गंभीर आरोप लगाए। साथ ही वर्तमान चकबंदी प्रक्रिया को निरस्त करते हुए नये सिरे से चकबंदी किए जाने की मांग की । ग्रामीणों के जबरदस्त विरोध एवं उनकी मांग को देखते हुए चकबंदी अधिकारी मकसूद हसन नकवी ने मांग के अनुसार ऊपर के अधिकारियों को अवगत कराते हुए उचित कार्यवाही करने का आश्वासन दिया। इस मौके पर रामअछैबर तिवारी, ग्राम प्रधान राजू यादव ,नन्हे श्रीवास्तव, संतोष तिवारी, कपिल तिवारी ,बबलू मिश्रा, सदाशिव तिवारी ,अच्छे लाल यादव, शिव मिलन तिवारी ,देवी प्रसाद मिश्र, शंभू नाथ मिश्र ,विनोद उपाध्याय आदि ग्रामीण मौजूद रहे!