{"_id":"5c6c4bd5bdec222be73590be","slug":"151550601173-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कालेज के वार्षिकोत्सव में प्रस्तुत किया गीत संगीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कालेज के वार्षिकोत्सव में प्रस्तुत किया गीत संगीत
विज्ञापन
विज्ञापन
जलालपुर। क्षेत्र के असबरनपुर स्थित जंगी महाविद्यालय का 14 वां वार्षिकोत्सव मंगलवार को धूम धाम से मनाया गया। मुख्य अतिथि पूर्व राज्य मंत्री सुरेंद्र सिंह पटेल ने कहा कि परिश्रम ही सफलता की कुंजी है। इसलिए विद्यार्थियों को चाहिए कि वे परीक्षा के समय में कड़ी मेहनत करें और इस बिद्यालय का नाम रोशन करें। वार्षिकोत्सव बच्चों में चेतना जागृत करने का बहुत बड़ा ही मंच है। शहीदों को नमन करते हुए कहा कि यह समय एकजुटता का है।
विद्यालय के प्रबंधक व सपा के पूर्व सांसद तूफानी सरोज ने शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए छात्र-छात्राओं को समाज में व्याप्त बुराइयों को दूर करने का संकल्प दिलाया। वार्षिकोत्सव की शुरुआत पुलवामा में हुए आतंकी घटना को याद करते हुए छात्र छात्रों आतंकी हमले में शहीदों को याद करके की गई। जिसमे उपस्थित सभी लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम को इंदु प्रकाश सिंह पमपम, रत्नाकर चौबे, ज्वाला प्रसाद यादव, अवध नाथ पाल आदि ने संबोधित किया। छात्रा दीपा ,पूजा, मनीषा, शालू ,सोनम, आंचल, महिमा, मोनिका, अलका, वर्तिका,दिशा ,पूजा,के द्वारा सरस्वती बन्दना ,स्वागत गीत कुलगीत तथा प्रगति रिपोर्ट प्रेम प्रकाश यादव के द्वारा प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डा. अवधेश नारायण मिश्रा पूर्व प्राचार्य बयालसी महाविद्यालय तथा आभार ज्ञापन विद्यालय के प्रबंधक सांसद तूफानी सरोज व प्राचार्य मिता रामपाल तथा संचालन मनीष कुमार सरोज ने किया। इस मौके पर अरुण कुमार यादव, डा. हेमलता त्रिपाठी, अनिल दुबे, भैया लाल सरोज, रवि रांझा, सुरेश यादव ,नंदलाल यादव, हिमांशु यादव,रामचंद्र सिंह,शबनम नाज,जय हिंद यादव ,अजीत यादव, भगवती चरण सरोज आदि मौजूद रहे।