{"_id":"5c475ee8bdec2273a0324d38","slug":"151548181224-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रशिक्षण के अंतिम दिन दिया गया टीएलएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रशिक्षण के अंतिम दिन दिया गया टीएलएम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मछलीशहर। ब्लाक संसाधन केंद्र पर चल रहे पांच दिवसीय ग्रेडेड लर्निंग प्रशिक्षण के अंतिम दिन बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ की शपथ दिलाने के साथ शिविर का समापन हुआ। इसमें 134 प्रशिक्षुओं ने कन्या भ्रूण हत्या का विरोध, बेटी के जन्म पर सुरक्षित वातावरण प्रदान करने और सुरक्षा करने का संकल्प लिया गया।
यह शपथ प्रशिक्षक शिवाकांत तिवारी ने दिलायी। इसके अलावा समाज में बेटी के प्रति भेदभाव खत्म करने एवं बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का संदेश दिया। दूसरे समूह के लोगों को डॉ. संतोष तिवारी ने शपथ दिलाया। प्रशिक्षण के अंतिम दिन प्रतिभागियों को ऐप डाउन लोडिंग करने, टेस्टिंग डेटा को भरने की जानकारी दी गई। इस दौरान प्रशिक्षक डॉ. संतोष तिवारी, रोहित यादव, अखंड प्रताप सिंह ने विद्यालयों में जाकर कक्षा एक से पांच तक बच्चों की जांच कर उनमें दक्षता की वृद्धि करते हुए उन्हें लक्ष्य तक पहुंचाने की अपील की। खंड शिक्षा अधिकारी शैलपति यादव द्वारा प्रतिभागियों को विद्यालय में जाने पर जांच के तरीके का अनुश्रवण किया। प्रशिक्षित शिक्षक मार्च माह तक अपने विद्यालयों में जाकर मिशन कायाकल्प के तहत इसी विधा से शिक्षण कार्य करेंगे। 132 विद्यालयों के प्रतिभागी शिक्षकों को एक-एक सेट सहायक सामग्री वितरित किया गया। जिसमें बंडल, तीली, अंक चार्ट, गिनती चार्ट, सहित अन्य सहायक सामग्री दिया गया। जिसमें कक्षा एक और दो के लिए अलग से तथा तीन से पांच के अलग सामग्री थी। इस तरह प्रथम चरण का प्रशिक्षण सम्पन्न हुआ। प्रशिक्षण में कमलेश उपाध्याय, अजय यादव, राजकुमार सिंह, संध्या सिंह, रेनु यादव, कौशलेंद्र विक्रम सिंह, डा. मनोज कुमार ने भाग लिया।