फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   सफलता के लिए व्यावहारिक ज्ञान जरूरी: कुलपति

सफलता के लिए व्यावहारिक ज्ञान जरूरी: कुलपति

Mon, 14 Jan 2019 11:46 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 14 Jan 2019 11:46 PM IST
विज्ञापन
सफलता के लिए व्यावहारिक ज्ञान जरूरी: कुलपति
जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में चल रहे प्रादेशिक स्तर का पांच दिवसीय रोवर्स रेंजर्स मूट के चौथे दिन सोमवार को परिसर स्थित मुक्तांगन में पुरस्कार वितरण हुआ। आजमगढ़ की टीम ओवर आल चैंपियन रही।
विज्ञापन

रोवर्स रेंजर्स मूट में प्रदेश के 15 मंडलों की टीमों ने भाग लिया। कुलपति प्रो. राजाराम यादव ने कहा कि जीवन में हम कितना भी अध्ययन कर लें व्यावहारिक ज्ञान के बिना हम सफल नहीं हो सकते। रोवर्स रेंजर्स से कठिन परिस्थियों में रास्ता निकालने की सीख मिलती है। प्रादेशिक मंडल कमिश्नर राजेंद्र सिंह हंसपाल ने कहा कि पूर्वांचल विश्वविद्यालय परिसर में पहली बार प्रादेशिक स्तर का रोवर्स रेंजर का कार्यक्रम हुआ है। गाइड कमिश्नर कामिनी श्रीवास्तव ने भी अपने विचार व्यक्त किये। पोस्टर, निबंध, प्रश्नोत्तरी, प्राथमिक सहायता, कैंप फायर, प्रोजेक्ट, झांकी समेत 13 प्रतियोगिताएं आयोजित हुई। रेंजर्स की प्रतियोगिताओं में गाजीपुर प्रथम, आजमगढ़ द्वितीय, मऊ तृतीय एवं रोवर्स में आजमगढ़ जनपद को प्रथम, जौनपुर को द्वितीय एवं वाराणसी को तृतीय स्थान मिला। दोनों संवर्ग में चैंपियन का खिताब आजमगढ़ को मिला। कुलपति एवं कुलसचिव सुजीत कुमार जायसवाल ने पुरस्कार वितरित किया। धन्यवाद ज्ञापन डॉ जगदेव एवं संचालन घनश्याम दुबे ने किया। प्रो अजय द्विवेदी, राकेश यादव, डॉ मनोज मिश्र, डॉ सुरेश प्रताप तिवारी, डॉ दिग्विजय सिंह राठौर, डॉ सुधीर उपाध्याय, डॉ शफीउज्ज्मा, रविंद्र कौर, डॉ सुनील कुमार, डॉ मनोज तिवारी, डॉ शशि कुमार मिश्र, डॉ कृष्णा सिंह ,मोहम्मद सादिक, एमएम भट्ट, संजय श्रीवास्तव, आरके जैन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed