{"_id":"5a4d2f8d4f1c1b44198b4b21","slug":"15150080541422-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूरवि के 22 छात्रों का हुआ कैंपस सेलेक्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूरवि के 22 छात्रों का हुआ कैंपस सेलेक्शन
Updated Thu, 04 Jan 2018 01:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के ट्रेनिंग एवं प्लेसमेंट सेल की ओर से बुधवार को उमानाथ सिंह इंजीनियरिंग संस्थान में कैंपस सेलेक्शन का आयोजन किया गया। जिसमें इंजीनियरिंग के 22 विद्यार्थियों का चयन हुआ। कैंपस सेलेक्शन में कुलपति प्रो. राजाराम यादव ने कहा कि चयन के समय आप अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करें। किसी भी प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए उत्साह सबसे महत्वपूर्ण होता है। कुलपति ने कैंपस सेलेक्शन के लिए चंडीगढ़ से आए टैलेंट पूल कंपनी के रमेश भारद्वाज, केएस भाटी व दीपक शर्मा से विस्तार पूर्वक बातचीत की। कंपनी के प्रतिनिधियों ने अपनी आवश्यकताओं एवं मार्केट की मांग के बारे में बताया। समन्वयक प्रो. रंजना प्रकाश ने कहा कि प्लेसमेंट सेल द्वारा विद्यार्थियों को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयास किया जा रहा है। कंपनियों को कैंपस सेलेक्शन के लिए आमंत्रित किया जाएगा। कैंपस सेलेक्शन में बीटेक अंतिम वर्ष के 182 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। टैलेंट पूल कंपनी द्वारा चयन हेतु लिखित परीक्षा के माध्यम से 40 विद्यार्थियों का मेरिट के आधार पर प्रथम चरण में स्क्रीनिंग की। जिसके पश्चात समूह परिचर्चा, तकनीकी ज्ञान एवं व्यक्तिगत साक्षात्कार लिया गया। अंतिम चरण में 22 विद्यार्थी चयनित हुए। इस अवसर पर प्रो. बीबी तिवारी, डा. एके श्रीवास्तव, डा. राजकुमार सोनी, डा. संतोष कुमार, डा. दिग्विजय सिंह राठौर, डा. अमरेंद्र सिंह, डा. प्रवीण सिंह आदि मौजूद थे।