फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   एक साथ हुई 479 शराब की दुकानों की चेकिंग

एक साथ हुई 479 शराब की दुकानों की चेकिंग

Thu, 04 Jan 2018 01:01 AM IST
Updated Thu, 04 Jan 2018 01:01 AM IST
विज्ञापन
एक साथ हुई 479 शराब की दुकानों की चेकिंग

विज्ञापन
जौनपुर। प्रमुख सचिव आबकारी कल्पना अवस्थी के निर्देश पर जिले की देशी शराब की 272, अंग्रेजी की 107, बीयर की 100 दुकानों पर अनियमितताओं की जांच 24 टीमों ने सुबह से लेकर देर शाम तक किया। इस जांच में अफरा-तफरी मच गई। कहीं कोई ओवर रेटिंग और डुप्लीकेट शराब बरामद नहीं हो सका। कहीं स्टाक रजिस्टर तो कहीं बिक्री का लेखा-जोखा नहीं मिलने की कमियां पाई गई। वहीं मड़ियाहूं में अधिक मूल्य पर शराब बिक रही थी। जिसकी शिकायत ग्राहकों ने की।
बिना बोर्ड लगाए शराब की दुकानें हाईवे पर चल रही है। यही नहीं डुप्लीकेट शराब भी बड़े पैमाने पर बेचा जा रहा है। ओवर रेटिंग तो पूरे प्रदेश में खूब हो रही है। खासकर वाराणसी मंडल में ओवर रेटिंग की खूब शिकायतें हैं। इसे गंभीरता से लेते हुए प्रमुख सचिव आबकारी कल्पना अवस्थी ने पूरे प्रदेश में एक साथ चेकिंग करवाया। इस चेकिंग में एसडीएम, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, जिला आबकारी अधिकारी और इंस्पेक्टरों को लगाया गया। वैसे कुछ खास कमियां तो नहीं मिली है लेकिन शराब लाइसेंसियों में खलबली मच गई है। डीएम अरविंद मल्लपा बंगारी ने कहा है कि अभी रिपोर्ट सभी दुकानों की नहीं आई है। वैसे अधिकतर दुकानों की रिपोर्ट आ चुकी है। उसमें कुछ खास कमी नहीं पाई गई है।
विज्ञापन

मछलीशहर: उपजिलाधिकारी विमल कुमार दूबे ने तहसील क्षेत्र की कई दुकानोंका निरीक्षण किया। दो दुकानों पर स्टॉक रजिस्टर नहीं मिलने पर जिला आबकारी अधिकारी को कार्यवाही के लिए अपनी रिपोर्ट भेज दी है। गुलजारगंज, समाधगंज, अरुआँवा, पंवारा की कुल 13 दुकानों का स्टॉक रजिस्टर, रेट सूची चस्पा के साथ अधिक मूल्य पर शराब बेचने के विषय में दुकानों के सेल्समैन से जानकारी ली। जांच के दौरान नगर की शाप नंबर 2 व शादीगंज स्थित शराब की दुकान का स्टॉक रजिस्टर नहीं मिला। साथ ही शराब के स्टॉक में अनियमितता भी पाई गई। दुकान के स्टॉक का ब्यौरा एक सादे कागज पर तैयार किया गया। शराब के स्टॉक के लेखा जोखा ठीक न होने पर एसडीएम ने नाराजगी जताई तथा जिला आबकारी अधिकारी को रजिस्टर अपूर्ण होने की रिपोर्ट भेजकर विभागीय कार्यवाही करने की संस्तुति की है। उधर नायब तहसील ने भी कई दुकानों की जांच किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्र की कई दुकानों पर तहसीलदार संतोष सोनकर ने स्टाक रजिस्टर, शिकायत पुस्तिका व ओवर रेटिंग की जांच की। जिसमें अधिकांश दुकानों पर रेटबोर्ड व शिकायत रजिस्टर नहीं मिले।
सिंगरामऊ: स्थानीय बाजार के हरपालगंज रेलवे स्टेशन पर अंग्रेजी शराब, बीयर एवं देशी शराब की दुकानों पर प्रिंट रेट से अधिक मूल्य लिए जाने की शिकायत पर बदलापुर एसडीएम विजय प्रकाश तिवारी न बुधवार को दोपहर में छापेमारी की। दुकान के सामने रेट बोर्ड न लगाने, स्टाक रजिस्टर कंपलीट न होने.से सेल्समैन को फटकार लगाई।

मड़ियाहूं: देशी और अंग्रेजी शराब की दुकानों का बुधवार को दोपहर नायब तहसीलदार अजय मौर्या मय टीम के साथ ने निरीक्षण किया। जिसमें स्टाक रजिस्टर मेंटेन नहीं मिला। मौके पर मौजूद ग्राहक कल्लू सिंह व राजेन्द्र प्रसाद रावत ने बताया प्रतिदिन हम लोग शराब लेने आते पर सेल्समैन दाम बढ़ाकर ही पैसा लेता है। जिस पर अधिकारियों ने लिखित बयान हस्ताक्षरयुक्त लिया। सेल्समैन दुकान का रेटबोर्ड नहीं दिखा सका। जिस पर अधिकारियों ने कड़ी हिदायत दी।

बदलापुर: धनियामँऊ, महराजगंज तथा तेजीबाजार में देशी शराब और अंग्रेजी तथा बीयर की नौ लाइसेंसी दुकानों का निरीक्षण तहसीलदार चंद्र शेखर यादव नेकिया। निरीक्षण के दौरान मानक तथा गुणवत्ता के साथ ही स्टाक, लाइसेंस आदि सही पाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed