{"_id":"5a4a8aa74f1c1b5c248b5c4a","slug":"151483476612-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बजरंगदल ने फूंका पाकिस्तान का पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बजरंगदल ने फूंका पाकिस्तान का पुतला
Updated Tue, 02 Jan 2018 12:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
खुटहन। पाकिस्तान की जेल में बंद कुलभूषण जाधव से मिलने पहुंची उनकी पत्नी का जेल प्रशासन के द्वारा किए गए अपमान के विरोध में बजरंग दल के सदस्यों ने पाकिस्तान का पुतला फूंका।
बजरंग दल के प्रखंड संयोजक अनुपम पंडित के नेतृत्व में सोमवार को पाकिस्तान का पुतला फूंककर विरोध जताया। सुभाष चौक पर पुतला फूंककर पाक के खिलाफ नारेबाजी की। अनुपम ने कहा पाकिस्तान में न कोई संविधान है, और न कोई संस्कार। वहां शासन आतंकवादी ही चला रहे हैं। उनके द्वारा जाधव की पत्नी का मंगल सूत्र व सिंदूर उतरवाना इसका द्योतक है। इस मुद्दे को भारत सरकार के विदेश मंत्रालय को और गंभीरता के साथ लेना चाहिए। बजरंग दल इस मामले को विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के समक्ष पुरजोर ताकत से उठाया है। जयनारायण सिंह, अमित पांडेय, बृजेश दुबे, विवेक यादव, नरेंद्र यादव, विनीत तिवारी, शुभम, नीरज दुबे, लल्ला तिवारी, अनुराग मौजूद रहे।