{"_id":"5a2844b74f1c1b001c8b73cd","slug":"151258860310-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"काला दिवस मनाया गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काला दिवस मनाया गया
Updated Thu, 07 Dec 2017 12:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाबरी मस्जिद विध्वंस की 25वीं वर्षगांठ को मुस्लिम संगठनों ने काला दिवस के रूप में मनाया। बाबरी मस्जिद एक्शन कमेटी की ओर से अटाला मस्जिद पर बुधवार को एहतेजाती जलसे का आयोजन किया गया। जहां वक्ताओं ने कहा कि बाबरी मस्जिद को शहीद कर सांप्रदायिक ताकतों ने लोगों के जज्बात को ठेस पहुंचाई है। अंत में राष्ट्र्रपति और राज्यपाल को संबोधित पत्रक तहसीलदार को सौंपा।
अटाला मस्जिद पर एहतेजाजी जलसे की शुरुआत हाफिज कारी जिया ने तेलावते कलाम पाक से किया। जलसे की अध्यक्षता बाबरी मस्जिद एक्शन कमेटी के कन्वीनर पूर्व विधायक हाजी अफदाल अहमद ने किया। हाजी अफजाल अहमद ने कहा कि शिया समुदाय को बाबरी मस्जिद के निर्माण के लिए आगे आना चाहिए। उन्होंने कहा कि हम सर्वोच्च न्यायालय के फै सले का सम्मान करेंगे और भाई चारा को बनाकर रखेंगे। यहां सैय्यद मसूद मेहंदी, असलम शेर खां, मौलाना जहीर आलम फलाही, शकील मंसूरी, सभासद डा. हसीन बब्लू, इरशाद मंसूरी, साजिद अलीम, कमालुद्दीन, मो. अहमद, अलीम सिद्दीकी, इरशाद अनवर खां, अनवारुल हक गुड्डू, हाजी सलीम मंसूरी, नेयाज ताहिर शेखू आदि संबोधित किया। उधर आल इंडिया मजलिसे इत्तेहादुल मुस्लमीन के जिलाध्यक्ष इमरान बंटी की अध्यक्षता में बदलापुर पड़ाव स्थित पार्टी कार्यालय पर बैठक हुई। बैठक के बाद पार्टी के प्रतिनिधि मंडल ने अपनी मांग से संबंधित पत्रक तहसीलदार को सौंपा। यहां जेवेद सिद्दीकी, शाहनेयाज, डा. अब्दुल रशीद आदि मौजूद थे। मुस्लमीन फाउंडेशन की ओर से जहांगीराबाद में एक जलसे का आयोजन किया गया।
इनसेट
फोटो
संयुक्त वामपंथी संघर्ष समिति ने दिया धरना
जौनपुर। बाबरी मस्जिद विध्वंस की बरसी पर संयुक्त वामपंथी संघर्ष समिति ने बुधवार को कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। धरने की अध्यक्षता किरन शंकर सिंह ने किया। वक्ताओं ने कहा कि तत्कालीन समय में सांप्रदायिकता को भड़काने की कोशिश की गई थी जो संविधान की मूल भावनाओं के खिलाफ था। इस मौके पर इंद्रजीत मौर्य, प्रवीण कुमार, अवधनारायण यादव, अशोक कुमार, रामबुझारत लालता प्रसाद, विजय प्रताप सिंह, मिथिलेश प्रताप आदि मौजूद थे।