फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   डा.भीमराव अंबेडकर को अर्पित की गई श्रद्धांजलि 21-06-24

डा.भीमराव अंबेडकर को अर्पित की गई श्रद्धांजलि 21-06-24

Thu, 07 Dec 2017 12:53 AM IST
Updated Thu, 07 Dec 2017 12:53 AM IST
विज्ञापन
डा.भीमराव अंबेडकर को अर्पित की गई श्रद्धांजलि 21-06-24
डा.भीमरावअंबेडकर के परिनिर्वाण दिवस के अवसर पर बुधवार को जिले में विभिन्न स्थानों पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान डा.भीमराव अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। साथ ही उनके व्यक्तित्व व कृतित्व पर विस्तार से प्रकाश डाला गया।
विज्ञापन

डा.बीआर अंबेडकर पुस्तकालय एवं सामाजिक समिति अंबेडकर तिराहे पर सभा किया। इस दौरान नवनिर्वाचित नगर पालिका अध्यक्ष माया टंडन सहित काफी संख्या में लोगों ने डा.भीमराव अंबेडकर की मूर्ति पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। दीपचंद्र राम ने कहा कि डा.भीराव अंबेडकर दलितों के ही मसीहा नहीं थे, बल्कि पूरे राष्ट्र के मसीहा थे। उनको जाति के दायरे में रखना उनका घोर अपमान होगा। इस अवसर पर मनराज बौद्ध, हीरालाल सोनियां एडवोकेट, साहबलाल, अशोक कुमार, पल्टूराम एडवोकेट, रमेशचंद्र बौद्ध, आजाद चंद्रशेखर,पारसनाथ आदि उपस्थित रहे। सतहरिया- लालबहादुर गुप्त स्मारक स्थल सरावां में डा.भीम राव अम्बेडकर का 61वां परि निर्वाण दिवस पर हिन्दूस्तान सोशलिस्ट रिपब्लिकन आर्मी व लक्ष्मीबाई ब्रिगेड के कैडरों ने श्रद्धांजलि अर्पित की। अध्यक्ष मंजीत कौर ने कहा कि ऐसे समाज सुधारक व भारतरत्न बाबा साहेब के पद चिन्हों पर चलकर ही मानसिक गुलामी से मुक्ति दिलाई जा सकती है। इस अवसर पर डा.धरमसिंह, अजय सिंह व कविता आदि रही। खुटहन -गौतम बुद्ध पूर्व माध्यमिक विद्यालय सधनपुर खुटहन में डा. भीमराव अंबेडकर के परिनिर्वाण दिवस के अवसर पर उनके व्यक्तित्व व कृतित्व के बारे में विस्तार से प्रकाश डाला गया। प्रबंधक सुदामा देवी व प्रिंसिपल सरबजीत दिनकर,अरविन्द कुमार,उप प्रबंधक रामहित गौतम,अरविंद कुमार, राम प्रताप बिंद, आशीष कुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed