फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   इंसानियत की सेवा करके हासिल होती हैं खुशियां 18-15-04

इंसानियत की सेवा करके हासिल होती हैं खुशियां 18-15-04

Sat, 02 Dec 2017 01:13 AM IST
Updated Sat, 02 Dec 2017 01:13 AM IST
विज्ञापन
इंसानियत की सेवा करके हासिल होती हैं खुशियां  18-15-04
जौनपुर। शिया धर्म गुरू मौलाना सैयद सफदर हुसैन जैदी ने कहा कि इंसानियत की खिदमत करके भी खुशियां हासिल की जा सकती हैं। इमामों ने इंसानियत की खिदमत को ही सबसे बड़ी खुशी बताई है। जौनपुर अजादारी काउंसिल के अध्यक्ष सैयद मोहम्मद हसन ने कहा कि अगले साल से ईद-ए-जहरा के इस कार्यक्त्रस्म में शिक्षा के क्षेत्र एवं मानव कल्याण के लिए उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्ति को पुरस्कृत किया जाएगा। वह ईद-ए-जहरा पर शिया समुदाय के महा संगठन जौनपुर अजादारी काउंसिल कार्यालय हुसैनिया नकी फाटक में आयोजित कार्यक्त्रस्म में बोल रहे थे।
विज्ञापन

कार्यक्रम की शुरुआत तेलावते कुरान-ए-मस्जिद से की गयी। जिसमे ईद-ए-जहरा के महत्व पर वक्ताओं ने प्रकाश डाला। इद-ए-जहरा के मौके पर शिया मुसलमानों के घरों में खुशियों का माहौल होता है। लोग अजादारी में दो महीन आठ दिन के गम के बाद खुशी की शुरुआत करते हैं। शकील अहमद ने कहा कि फात्मा जहरा के बताए हुए रास्ते पर चलने की आज बहुत जरूरत है। एएम डेजी ने कहा कि हमें ईद-ए-जहरा ऐसे मनाना चाहिए जैसे अहैलेबैत (अ.स.) चाहते हैं। हम सबके इमामे जमाना (अ.स.) की खुशनुदी ही हमरी सबसे बड़ी खुशी है। संचालन कर रहें असलम नकवी ने कहा कि ईद-ए-जहरा में शरीयत के उसूलों का खास ख्याल रखना चाहिए। जौनपुर अजादारी काउंसिल के उपाध्यक्ष इसरार हुसैन ने कहा कि कोइ भी त्योहार हो उसमें परम्परा और शालिनता दोनों झलकनी चाहिए। संयोजक लायन सै. मो. मुस्तफा ने धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम में सैयद मोहम्मद जमा, तहसीन अब्बास सोनी, मिर्जा बाबर, हाजी समीर अली, नासिर रजा गुड्डू, एमएम हीरा, कायम, नजमुल हसन हैदरी आदि ने विचार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed