फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   मतगणना की तैयारी पूरी, आज आएंगे चुनाव के नतीजे

मतगणना की तैयारी पूरी, आज आएंगे चुनाव के नतीजे

Fri, 01 Dec 2017 12:19 AM IST
Updated Fri, 01 Dec 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
मतगणना की तैयारी पूरी, आज आएंगे चुनाव के नतीजे
मतगणना स्थल पर खुले कुएं को बंद करने का निर्देश देते डीएम
जौनपुर। जिले के छह स्थानों पर तीन नगर पालिकाओं और छह नगर पंचायत के चेयरमैन तथा सभासद पदों पर पड़े मतों की गणना पहली दिसंबर को सुबह आठ बजे से होगी। गुरुवार को मतगणना की सभी तैयारियां पूरी कर ली गईं। देर शाम तक सभी नतीजे घोषित कर दिए जाएंगे। जिला निर्वचन अधिकारी सर्वज्ञ राम मिश्र व एसपी केके चौधरी ने गुरुवार को कई मतगणना स्थलों का निरीक्षण कर तैयारी का जायजा लिया।
विज्ञापन

जौनपुर नगरपालिका और जफराबाद नगर पंचायत की मतगणना शीतला चौकिया सब्जी मंडी में होगी। इसके अलावा अन्य नगरपालिकाओं और नगर पंचायतों की मतगणना कृषि उत्पादन मंडी शाहगंज, बिहारी महिला महाविद्यालय मछलीशहर, स्वामी विवेकानंद इंटर कालेज मड़ियाहूं, पब्लिक इंटर कालेज केराकत और सल्तनत बहादुर पीजी कालेज बदलापुर में होगी। जौनपुर नगरपालिका परिषद की मतगणना के लिए कुल 74 टेबल लगाए गए हैं। इसमें 12 टेबलों पर अध्यक्ष और 62 टेबलों पर सभासद के लिए पड़े मतों की गिनती होगी। जफराबाद नगर पंचायत की मतगणना के लिए अध्यक्ष पद के लिए पड़े मतों की गिनती के लिए चार और इतने ही टेबल सभासद के मतों की गिनती के लिए लगाए गए हैं। प्रत्येक टेबल पर चार चार कर्मचारियों को लगाए गए हैं। आठ घंटे बाद कर्मचारियों को आराम करने के लिए ड्यूटी बदल दी जाएगी। मतगणना के लिए लगाए गए कर्मचारियों को सुबह छह बजे ही मतगणना स्थल पर पहुंचने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन

शाहगंज प्रतिनिधि के अनुसार नगरपालिका शाहगंज और नगर पंचायत खेतासराय की मतगणना कृषि उत्पादन मंडी समिति परिसर में होगी। शाहगंज की मतगणना के लिए अध्यक्ष के लिए छह और सभासद के लिए पांच और खेतासराय के लिए चार चार कुल 18 टेबल लगाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

घनश्यामपुर प्रतिनिधि के अनुसार बदलापुर नगर पंचायत में मतगणना का काम चार चक्र में पूरा हो जाएगा। अध्यक्ष पद के लिए मतों की गिनती तीन चक्र में जबकि सभासद के लिए चार चक्रों में पूरी होगी। यहां कुल 27 कर्मचारियों की ड्यूटी मतगणना के लिए लगाई गई है। रिटर्निंग आफिसर विजय प्रकाश तिवारी ने बताया कि अध्यक्ष की मतगणना के लिए 15 कर्मचारियों को और सभासद के लिए पड़े मतों की गिनती के लिए 12 कर्मचारियों को लगाया गया है।
मछलीशहर प्रतिनिधि के अनुसार नगर निकाय चुनाव की मतगणना बिहारी महिला महाविद्यालय में सुबह आठ बजे शुरू होगी। यहां मछलीशहर नगर पंचायत और मुंगराबादशाहपुर नगरपालिका की मतगणना के लिए कुल 20 टेबल लगाए गए हैं। मतगणना 7 चक्र में पूरी की जाएगी। मुगराबादशहपुर नगरपालिका अध्यक्ष के मतो की गणना के लिए 5 टेबल तथा सभासद के लिए 5 टेबल बनाये गए है। इसीप्रकार मछलीशहर नगर पंचायत चुनाव के मतो की गणना के लिए भी 5-5 टेबल बनाये गए है। कुल 20 टेबल पर 7 चक्रों में मतगणना कार्य पूरा किया जाएगा। उपजिलाधिकारी विमल कुमार दुबे ने बताया कि मतगणना की तैयारी पूरी कर ली गयी है।
जिले के अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण संजय राय ने गुरुवार को सल्तनत बहादुर डिग्री कालेज बदलापुर में बनाए गए स्ट्रांगरूम का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ड्यूटी पर तैनात सिपाहियों को चेतावनी देते हुए कहा कि स्ट्रांग रूम के अगल-बगल पूरी मुस्तैदी के साथ ड्यूटी करनी है । उन्होंने इसके बाद मतगणना स्थल का भी निरीक्षण किया। नगर पंचायत बदलापु के चुनाव के बाद होने वाली मतगणना में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर उन्होंने सिंगरामऊ के प्रभारी निरीक्षक को भारी वाहनों का रूट परिवर्तन करने के लिए निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि मतगणना के दिन भारी वाहनों का आवागमन सिंगरामऊ, बटाऊवीर ,लेदुका से नौपेड़वा होते हुए जौनपुर जाएंगे। इस पर पुलिस की कड़ी निगरानी होनी चाहिए।

नगर पंचायत चुनाव संपन्न हो जाने के बाद से ही अटकलबाजियों का दौर शुरू हो गया है। यहां पर कुछ प्रत्याशियों ने तो अपनी हार चुनाव संपन्न होने के साथ ही स्वीकार कर लिया है लेकिन कुछ प्रत्याशियों उनके समर्थक अपनी-अपनी जीत का दावा किया जा रहा है। प्रत्याशियों की ओर से अपने बूथ एजेंटों के माध्यम से डाटा एकत्रित किया जा रहा है। वैसे यहां अध्यक्ष पद के 10 व सभासद पद के 89 प्रत्याशी मैदान में थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed