{"_id":"5a1c5c014f1c1bd0408b9609","slug":"151180812115-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"परियोजन निदेशक ने बीडीओ से मांगा स्पष्टीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परियोजन निदेशक ने बीडीओ से मांगा स्पष्टीकरण
Updated Tue, 28 Nov 2017 12:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरसठी। विकास खंड के पदुमपुर ग्राम पंचायत के फतुहीखुर्द गांव में इंदिरा आवास के लाभार्थी रह चुके चार लोगों को दोबारा प्रधानमंत्री आवास आवंटित करने का मामला सामने आया है। इस मामले में परियोजना निदेशक ने बीडीओ को पत्र भेजकर उनसे स्पष्टीकरण मांगा है। परियोजना निदेशक पीके राय ने आवास आवंटन के जिम्मेदार संबंधित ग्राम पंचायत सचिव, प्रभारी आवास सहायक विकास अधिकारी, लेखाकार, आवास लिपिक के विरुद्ध कार्रवाई के लिए आरोप पत्र तैयार कर शीघ्र भेजने का निर्देश दिया है। इस कार्रवाई से ब्लाक के कर्मचारियों में हड़कंप मचा है।
पदुमपुर ग्राम पंचायत के फतुहीखुर्द गांव के रामबली पुत्र रामजस, राजपति पुत्र रामजस, सरोजा देवी पत्नी भोनू और मुन्नी देवी को पूर्व में इंदिरा आवास मिला था। ब्लाक के संबंधित कर्मचारी ने नियम कानून को ताख पर रखते हुए इन अपात्रों को दोबारा प्रधानमंत्री आवास आवंटित कर दिया। यही नहीं इन लाभार्थियों के खाते में पहली किस्त की धनराशि भी आ गई और पैसा भी निकल गया। गांव में अपात्रों को आवास देने की शिकायत गांव के ही राजितराम शुक्ल ने डीएम से की थी। जिलाधिकारी सर्वज्ञ राम मिश्र ने परियोजना निदेशक को मामले की जांच कर कार्रवाई का निर्देश दिया था। अगर जांच की जाए तो ब्लाक के सभी 88 ग्राम पंचायतों में आवास आवंटन में गड़बड़ी सामने आएगी। आवास आवंटन के लिए वरीयता क्रम बना था, लेकिन ब्लाक के सूची के साथ छेड़छाड़ कर सूची की वरीयता क्रम तोड़ कर अपात्रों का नाम जोड़ दिया गया है।