{"_id":"5a1b10354f1c1b8d698be000","slug":"15117231804-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक और आभूषण की दूकान से लाखों की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंक और आभूषण की दूकान से लाखों की चोरी
Updated Mon, 27 Nov 2017 12:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डोभी। चंदवक बाजार स्थित कर्मभूमि इंडिया लिमिटेड बैंक के पीछे का दरवाजा तोड़कर शनिवार की रात चोर सवा लाख रुपये, मोबाइल, लैपटॉप उठा ले गए। इसके बाद चोर बैंक के नीचे स्थित सराफा की दुकान का ताला तोड़कर नकद और जेवर उठा ले गए। बैंक और दुकान एक ही भवन में स्थित है। सुबह घटना की जानकारी होने पर पुलिस पहुंची और छानबीन की लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।
वाराणसी-आजमगढ़ मार्ग पर स्थित चंदवक बाजार में स्थित एक की भवन की दूसरी मंजिल पर कर्मभूमि इंडिया लिमिटेड बैंक की शाखा है। भवन की छत पर जाने के लिए बाहर से ही सीढ़ी बनी है। शनिवार की रात चोर सीढ़ियों के सहारे छत पर पहुंचे और बैंक के पीछे का दरवाजा तोड़ कर घुस गए। चोर बैंक के काउंटर में रखे 1.12 लाख नकद, मोबाइल, लैपटॉप आदि सामान उठा ले गए। सुबह जानकारी होने पर बैंक के शाखा प्रबंधक सूर्यबली भारती ने चोरी की सूचना पुलिस को दी। बैंक के नीचे स्थित सरापा की दुकान में भी चोरों ने घटना को अंजाम दिया। सराफा की दुकान से चोर नकद, जेवरात समेत अन्य सामान उठा ले गए। पीड़ित दुकानदार सतीश सेठ ने चोरी गए सामान की कीमत बताने में असमर्थता जताई है।
खास बात यह है कि घटनास्थल से महज पचास मीटर की दूरी पर पुलिस की पिकेट ड्यूटी रहती है। इसके बाद भी चोर बैंक और सराफा की दुकान को खंगाल दिया और पुलिस को भनक तक नहीं लगी। बैंक और सरापा की दुकान से चोरी की खबर लगते ही सुबह बड़ी संख्या में लोग जुट गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की लेकिन कोई सुराग नहीं लग सका। पीड़ितों ने पुलिस को तहरीर दी है। प्रभारी क्षेत्राधिकारी नृपेंद्र ने कहा कि चंदवक में चोरी की सूचना मिली है। पुलिस घटना की छानबीन कर रही है।