फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   काली सूची के विद्यालयों को बना दिया परीक्षा केंद्र

काली सूची के विद्यालयों को बना दिया परीक्षा केंद्र

Mon, 27 Nov 2017 12:42 AM IST
Updated Mon, 27 Nov 2017 12:42 AM IST
विज्ञापन
काली सूची के विद्यालयों को बना दिया परीक्षा केंद्र
जौनपुर। माध्यमिक शिक्षा परिषद से संचालित हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा के लिए काली सूची में शामिल विद्यालयों को भी परीक्षा केंद्र बना दिया गया। एडेड कालेजों की अनदेखी कर उनके स्थान पर वित्तविहीन विद्यालय परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा केंद्र बनाने में हुई अनियमितता से संबंधित 219 शिकायतें डीआईओएस कार्यालय में हैं। परीक्षा केंद्र बनाने में हुई अनियमितता की जांच सभी तहसील के एसडीएम को सौंपी गई है। सबसे अधिक 52 शिकायतें सदर तहसील में आई हैं।
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षा परिषद की सत्र 2017-18 की परीक्षा के लिए जिले में 239 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। बीस एडेड विद्यालयों को परीक्षा केंद्र नहीं बनाया गया है जबकि काली सूची में शामिल मड़ियाहूं के दो, मछलीशहर के एक, बदलापुर के तीन और केराकत के दो विद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। नियम यह है कि पहले राजकीय विद्यालय, इसके बाद वित्तपोषित और फिर वित्तविहीन विद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाया जाए। नालदेव कुलदेव विद्यालय बेलाव केराकत, नगर पालिका इंटर कालेज शहर, रूहट्टा के एक विद्यालय और बरसठी के सरसरा एक एडेड विद्यालय को परीक्षा केंद्र नहीं बनाया गया है। केंद्र निर्धारण में हुई अनियमितता को लेकर 219 शिकायतेें डीआईओएस कार्यालय में पहुंची हैं। इनमें सदर से 52, केराकत में 22, शाहगंज 23, बदलापुर 31, मछलीशहर 46 और मड़ियाहूं में 45 शिकायतें हैं। इन शिकायतों की जांच के तहसील स्तर पर एसडीएम को जिम्मेदारी सौंपी गई है। जिले में 602 हाईस्कूल और इंटरमीडिएट कालेज हैं जिसमें 150 अनुदानित हैं। इसमें चार राजकीय इंटर कालेज और 27 राजकीय हाईस्कूल हैं। 20 एडेड विद्यालयों को परीक्षा केंद्र नहीं बनाया गया है। इसको लेकर हड़कंप मचा है। डीआईओएस उमेश शुल्क ने बताया कि बोर्ड परीक्षा के लिए परीक्षा केंद्र का निर्धारण इलाहाबाद से किया गया है। काली सूची में शामिल जो विद्यालय केंद्र बनाए गए हैं उन्हें निरस्त किया जाएगा। कुछ और परीक्षा केंद्र भी बदले जाएंगे। 219 शिकायतें आई हैं। सभी एसडीएम को जांच सौंपी गई है। रिपोर्ट आने के बाद परीक्षा केंद्र में फेरबदल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed