{"_id":"5a19baf14f1c1b686a8b5ae7","slug":"15116358158-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतदान होने में तीन दिन शेष,नहीं उपलब्ध है वीडियो कैमरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतदान होने में तीन दिन शेष,नहीं उपलब्ध है वीडियो कैमरा
Updated Sun, 26 Nov 2017 12:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जौनपुर। मतदान होने में महज तीन दिन शेष हैं लेकिन अभी तक सभी वीडियो रिकार्डिंग करने वालों को वीडियो कैमरे नहीं मिल सके हैं। प्रभारी अधिकारी ने डीपीआरओ की ओर से वीडियो कैमरा उपलब्ध नहीं कराने की बात कही है वहीं इसकी शिकायत भी जिलाधिकारी से मौखिक रूप से की गई है। उधर डीपीआरओ का कहना है कि जैसे-जैसे बीडियो कैमरा उपलब्ध हो रहा है। वैसे-वैसे उक्त कैमरे को चुनाव के लिए भेजा जा रहा है।
बता दें कि चालू वित्तीय वर्ष के शुभारंभ में जिला पंचायत राज कार्यालय द्वारा कुल 192 वीडियो कैमरे खरीदे गए थे। उक्त वीडियो कैमरा का उपयोग विधानसभा चुनाव में किया जा चुका है। उसी प्रकार निकाय चुनाव में भी उक्त कैमरे का उपयोग किया जाना है। इस दौरान नगर निकाय चुनाव के लिए 226 वीडियो कैमरा की आवश्यकता है। इस दौरान 192 वीडियो कैमरा जिला पंचायत राज कार्यालय से लेने और 134 वीडियो कैमरा किराए पर लिया जाएगा लेकिन हालत यह है कि निकाय चुनाव के लिए मतदान होने में मात्र तीन दिन शेष है। जिला पंचायत राज कार्यालय ने अभी तक मात्र 107 वीडियो कैमरा ही उपलब्ध कराया है जिससे अभी तक कई वीडियो कर्मी को वीडियो कैमरा उपलब्ध नहीं कराया जा सका है। इसको गंभीरता से लेते हुए प्रभारी अधिकारी वीडियो कैमरा ने इसकी मौखिक शिकायत डीएम से की है। इस संबंध में डीपीआरओ सुधीर कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि जैसे -जैसे ग्राम पंचायत अधिकारी कैमरा दे रहे हैं।वैसे-वैसे कैमरा उपलब्ध कराया जा रहा है। वहीं प्रभारी अधिकारी वीडियो कैमरा जय प्रकाश ने बताया कि कई बार सभी वीडियो कैमरा उपलब्ध कराने को कहा गया है। लेकिन अभी तक सभी वीडियो कैमरा जिला पंचायत राज कार्यालय द्वारा उपलब्ध नहीं कराया गया है। जिसकी मौखिक शिकायत जिलाधिकारी से की गई है।