फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   दस जुलाई से शुरू होगी यूजी कक्षाएं

दस जुलाई से शुरू होगी यूजी कक्षाएं

Sat, 25 Nov 2017 12:30 AM IST
Updated Sat, 25 Nov 2017 12:30 AM IST
विज्ञापन
दस जुलाई से शुरू होगी यूजी कक्षाएं
जौनपुर। राज्य विश्वविद्यालय ने सत्र 2018-19 के लिए नया शैक्षणिक कैलेंडर जारी किया है। अगले सत्र से नए समय सारिणी के हिसाब से कक्षाओं का संचालन होगा। राज्य विवि ने सभी विश्वविद्यालयों को पत्र जारी कर नए सत्र से इसे लागू करने का निर्देश दिया है। कक्षा संचालन के साथ परीक्षा कराने और रिजल्ट घोषित करने में हो रही देरी को देखते हुए राज्य विवि ने शैक्षणिक कैलेंडर में परिवर्तन किया है। सभी विश्वविद्यालयों को पत्र जारी कर अगले सत्र से इसे लागू करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

नए शैक्षणिक कैलेंडर के तहत 10 जुलाई तक स्नातक कक्षाओं में प्रवेशित छात्रों का अध्यापन कार्य प्रारम्भ हो जाएगा। स्नातक प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए बीएड की समय सारणी को अंगी कृत किया जाएगा। तथा प्रवेश प्रक्रिया 30 जून तक हर हाल में पूरा किया जाएगा। परास्नातक प्रथम वर्ष का प्रवेश 31 जुलाई 2018 तक पूर्ण कर लिया जाए। अगस्त के पहले सोमवार से शिक्षण कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा। प्रयोगात्मक परीक्षाएं 15 जनवरी 2019 से 28 फरवरी 2019 तक कराई जाएगी। 1 मार्च 2019 से मुख्य परीक्षाएं प्रारम्भ की जाएगी। मुख्य परीक्षाएं 60 दिन में संपंन कराई जाएगी। 25 जून 2019 तक समस्त परीक्षाओं का परिणाम घोषित किया जाएगा। सेमेस्टर परीक्षाओं की समय सारणी विश्वविद्यालय अपने स्तर पर निर्धारित करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed