फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   स्कूली बच्चों से भरी पिकअप पलटी, तीन बच्चे घायल

स्कूली बच्चों से भरी पिकअप पलटी, तीन बच्चे घायल

Tue, 21 Nov 2017 12:20 AM IST
Updated Tue, 21 Nov 2017 12:20 AM IST
विज्ञापन
स्कूली बच्चों से भरी पिकअप पलटी, तीन बच्चे घायल
स्कूली बच्चों से भरी पिकअप पलटी, तीन बच्चे घायल
बरईपार। मछलीशहर कोतवाली क्षेत्र के चकनवाबाद गांव के पास सोमवार को सुबह बच्चों से भरी स्कूल वैन अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में वैन सवार तीन बच्चे घायल हो गए। अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को छुट्टी दे दी गई। सूचना पर पहुंचे एसडीएम विमल कुमार दुबे छानबीन कर दोषी के खिलाफ कार्रवाई का निर्देश इंस्पेक्टर कोतवाली को दिया।
विज्ञापन

इलाके के वारी गांव में स्थित ग्रीन वर्ल्ड पब्लिक स्कूल की वैन का चालक सोमवार को नहीं आया। ऐसे प्रधानाचार्य कमलेश यादव खुद वन से बच्चों को लेने गए थे। बच्चों को लेकर वैन सुबह 7:30 बजे चकनवाबाद गांव के पास पहुंची तो वैन अचानक अनियंत्रित होकर खेत में पलट गई। वैन में 20 बच्चे सवार थे जो चीखने चिल्लाने लगे। चीख सुनकर खेत में काम कर रहे लोग पहुंचे और बच्चों को सुरक्षित निकाला । हादसे में छात्र आदर्श गौतम, शिवानी व सामीन घायल हो गए। आदर्श को सिर में चोट लगी है जबकि शिवानी और सामीन को पैर में चोट आई है। बाकी बच्चे बाल-बाल बच गए। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक सिद्धार्थ मिश्र व उपनिरीक्षक मोरध्वज दुबे ,महेंद्र सिंह यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए लेकिन तबतक अभिभावक बच्चों को ले जा चुके थे। अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद सभी बच्चों को छोड़ दिया गया। शिक्षा विभाग से न्याय पंचायत समन्वयक रवींद्र बहादुर सिंह ,चंद्र कान्त पांडेय भी मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। एसडीएम ने प्रभारी निरीक्षक को कठोर कार्रवाई का निर्देश दिया है। एसडीएम से पूछताछ के दौरान स्कूल संचालक ने बताया कि जिस गाड़ी से बच्चों को लाया जा रहा था वह सवारी गाड़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed