{"_id":"5a088e184f1c1bc45b8b59cb","slug":"151051020620-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पोलिंग पार्टियों का रवानगी स्थल चयनित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पोलिंग पार्टियों का रवानगी स्थल चयनित
Updated Sun, 12 Nov 2017 11:56 PM IST
विज्ञापन
विकास भवन परिसर में सुखाए जा रहे मतदानकर्मियों को दिए जाने वाले थैले
जौनपुर। जिले के तीन नगर पालिका व छह नगर पंचायतों के चेयरमैन और सभासद पदों पर 29 नवंबर को होने वाले मतदान से पहले जिला प्रशासन ने पोलिंग पार्टी की रवानगी की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। संबंधित तहसील क्षेत्रों में पोलिंग पार्टियों को रवाना करने के लिए स्थानों का चयन कर लिया गया है। मतदान के एक दिन पूर्व इन स्थानों से पोलिंग पार्टियां बूथों के लिए रवाना की जाएंगी। कुल 416 पोलिंग पार्टियां बनाई गई हैं।
जिले की तीन नगर पालिकाओं और छह नगर पंचायतों के नौ चेयरमैन और 168 सभासद पदों के लिए मतदान 29 नवंबर को होगा। मतदान सकुशल संपन्न कराने के लिए 416 पोलिंग पार्टियां बनाई गई हैं। इसमें नगर पालिका जौनपुर के लिए 248, नगर पालिका शाहगंज के लिए 26, नगर पालिका मुंगराबादशाहपुर के लिए 25 पोलिंग पार्टियां बनाई गई हैं। इसी प्रकार नगर पंचायत मड़ियाहूं के लिए 29, नगर पंचायत मछलीशहर के लिए 29, नगर पंचायत केराकत के लिए 15, नगर पंचायत खेतासराय के लिए 18, नगर पंचायत जफराबाद के लिए 11 व नगर पंचायत बदलापुर के लिए 15 पोलिंग पार्टियां बनाई गई है। इन पोलिंग पार्टियों के लिए स्थानों का चयन हो चुका है। नगर पालिका परिषद जौनपुर की पोलिंग पार्टियां बीआरपी इंटर कालेज, नगर पालिका परिषद मुंगराबादशाहपुर की पोलिंग पार्टियां बिहारी महिला महाविद्यालय मछलीशहर, नगर पालिका परिषद शाहगंज की पोलिंग पार्टियां कृषि उत्पादन मंडी समिति, नगर पंचायत मड़ियाहूं की पोलिंग पार्टियां स्वामी विवेकानंद इंटर कालेज मडिय़ाहूं, नगर पंचायत मछलीशहर की पोलिंग पार्टियां बिहारी महिला महाविद्यालय मछलीशहर, नगर पंचायत केराकत की पोलिंग पार्टियां पब्लिक इंटर कालेज केराकत, नगर पंचायत खेतासराय की पोलिंग पार्टियां कृषि उत्पादन मंडी समिति शाहगंज, नगर पंचायत जफराबाद की पोलिंग पार्टियां बीआरपी इंटर कालेज और नगर पंचायत बदलापुर की पोलिंग पार्टियां सल्तनत बहादुर पीजी कालेज बदलापुर से रवाना होंगी।
जिले की तीन नगर पालिकाओं और छह नगर पंचायतों में चेयरमैन और सभासद पदों के लिए होने वाले चुनाव की तैयारी में प्रशासन जुटा है। मतदान कराने के लिए मतदान कार्मिकों को थैले में सामान दिए जाएंगे। विकास भवन परिसर में इन थैलों को रविवार को सुखाया जा रहा था ताकि थैलों में सामान रखने पर खराब न हों।