फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   छठें दिन राजनीतिकदलों के प्रत्याशियों ने भरा पर्चा

छठें दिन राजनीतिकदलों के प्रत्याशियों ने भरा पर्चा

Fri, 10 Nov 2017 12:54 AM IST
Updated Fri, 10 Nov 2017 12:54 AM IST
विज्ञापन
छठें दिन राजनीतिकदलों के प्रत्याशियों ने भरा पर्चा
जौनपुर। जिले की तीन नगर पालिकाओं और छह नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद के लिए भाजपा, सपा, बसपा और कांग्रेस से अध्यक्ष पद के घोषित प्रत्याशियों ने छठे दिन गुरुवार को नामांकन पत्र दाखिल किया। अध्यक्ष पद के लिए कुल 43 लोगों ने नामांकन पत्र दाखिल किया गया। अधिकतर प्रत्याशियों ने दोपहर बाद पर्चा दाखिल किया जिससे नामांकन केंद्र परिसर के बाहर प्रत्याशियों के बड़ी संख्या में समर्थक जुटे हुए थे।
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद जौनपुर के अध्यक्ष पद के लिए छह प्रत्याशियों ने पर्चा भरा। सबसे पहले 12:45 बजे बसपा प्रत्याशी माया टंडन पत्नी निवर्तमान अध्यक्ष दिनेश टंडन ने नामांकन किया। इसके बाद लगभग 12:53 बजे सपा प्रत्याशी पूनम मौर्या पुत्री बाबूराम, 1:25 बजे कांग्रेस प्रत्याशी दीपमाला पत्नी आदर्श सेठ और भाजपा प्रत्याशी किरन पत्नी राकेश श्रीवास्तव ने 1:48 बजे नामांकन पत्र दाखिल किया। इसके अलावा आल इंडिया मजलिस ए इस्तेहाउल की प्रत्याशी शकीला बानो पत्नी रईश और निर्दल प्रत्याशी दीपिका तिवारी पत्नी मनोज तिवारी ने पर्चा दाखिल किया।
विज्ञापन

जफराबाद नगर पंचायत में अध्यक्ष पद के लिए चार नामंाकन हुए। इसमें सपा प्रत्याशी त्रिभुवन, भाजपा प्रत्याशी मनोरमा, बसपा प्रत्याशी जोगेंद्र और राष्ट्रीय लोकदल पार्टी प्रत्याशी प्रमोद कुमार वरनवाल ने पर्चा दाखिल किया। शाहगंज नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष पद के लिए तीन प्रत्याशियों ने पर्चे दाखिल किए। इसमें निवर्तमान अध्यक्ष जितेंद्र सिंह की पत्नी ऊषा सिंह ने बसपा प्रत्याशी के रुप में तीन सेट में पर्चा भरा वहीं अलका गुप्ता पत्नी श्याम जी गुप्ता ने तीन सेट में व सुमन गुप्ता पत्नी जयप्रकाश गुप्त ने दो सेट में निर्दल प्रत्याशी के रुप में नामांकन किया। खेतासराय नगर पंचायत में अध्यक्ष पद के लिए चार प्रत्याशियों ने पर्चा भरा। इसमें निवर्तमान चेयरमैन निर्मला गुप्ता पत्नी स्व. जंग बहादुर व चिराग रोशन पुत्र अज्जू ने निर्दल प्रत्याशी के तौर पर नामांकन किया जबकि बसपा प्रत्याशी विनीता पत्नी अशोक मौर्य व कांग्रेस प्रत्याशी फहीम अहमद पुत्र इस्तियाक ने पर्चा दाखिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बदलापुर नगर पंचायत के अध्यक्ष पद के लिए 11 प्रत्याशियों ने पर्चा भरा। जिसमें भाजपा प्रत्याशी सुमन व बसपा प्रत्याशी मालती व निर्बल इंडियन शोषित हमारा आम दल पार्टी से सीमा पत्नी सुरेश धोबी ने नामांकन दाखिल किया। वहीं निर्दल प्रत्याशी के रूप में सरोजा, केशा, सुमन , मलावती, अमृता, तारावती , सोनी, सावित्री, परमीला, रेखा ने पर्चा भरा। मछलीशहर नगर पंचायत में अध्यक्ष पद के लिए एक पर्चा भरा गया जिसमें रालोद प्रत्याशी सरोज जायसवाल पत्नी संजय जायसवाल ने नामांकन किया है। मुंगराबादशाहपुर नगरपालिका परिषद के अध्यक्ष पद के लिए तीन प्रत्याशियों ने नामांकन किया जिसमें सपा प्रत्याशी तहसिमुल हक बन्ने, भाजपा प्रत्याशी शिवगोविंद साहू, बसपा प्रत्याशी शैलेंद्र साहू ने पर्चा भरा। मड़ियाहूं नगर पंचायत के अध्यक्ष पद के लिए चार प्रत्याशियों ने पर्चा भरा जिसमें सपा प्रत्याशी कमला प्रसाद साहू सहित रूखशाना, महेश प्रसाद साहू, फौजदार यादव ने निर्दल प्रत्याशी के रूप में पर्चा भरा। केराकत नगर पंचायत के अध्यक्ष पद के सात प्रत्याशियों ने पर्चा भरा। जिसमें विजय कुमार गुप्ता ने 11:10 बजे, सरिता गुप्ता ने 12:10 बजे, अजीत गुप्ता 2 बजे, चसंद्र प्रकाश उफऱ् गोले 2:30 बजे निर्दल प्रत्याशी के रुप में पर्चा दाखिल किया। इसके बाद भाजपा प्रत्याशी अशोक कुमार जायसवाल एक बजे, सपा प्रत्याशी मीना साहू 1:30 बजे, कांग्रेस से शबनम नाज 2:50 बजे पर्चा भरा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed