{"_id":"59eb996b4f1c1b8d698b6f13","slug":"150861253318-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा से टिकट के लिए आठ लोगों ने पेश की दावेदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा से टिकट के लिए आठ लोगों ने पेश की दावेदारी
Updated Sun, 22 Oct 2017 12:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहगंज। निकाय चुनाव के मद्देनजर समाजवादी पार्टी की बैठक शुक्रवार को एराकियाना मोहल्ला स्थित एक मैरेज हाल में हुई। पूर्व मंत्री व विधायक शैलेंद्र यादव ललई की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष पद के लिए कुल आठ लोगों ने दावेदारी पेश की। वहीं 25 वार्डों में सभासद के लिए एक सौ से अधिक लोगों ने दावेदारी की है।
बैठक को संबोधित करते हुए विधायक शैलेंद्र यादव ललई ने कहा कि निकाय चुनाव में भाजपा के लोग अफवाहों को फैलाकर कामयाब होने का प्रयास करेंगे। जनता इनकी चाल में न पड़े। कार्यकर्ताओं को आगाह किया कि टिकट किसी एक को ही मिलना है लेकिन साथ में रह कर चुनाव सबको लड़ना है। किसी भी तरह का आपसी मतभेद नही होना चाहिए। इस दौरान सपा कार्यकर्ताओं में निवर्तमान चेयरमैन जितेंद्र सिंह, श्यामजी गुप्ता, देवेंद्र साहू, शेखर, फैजान अंसारी, अरशद अंसारी, नरेन्द्र विश्वकर्मा, लालचंद यादव, अब्दुल्ला ने अपने अपने परिवार की महिला सदस्य के नाम टिकट के लिए दावेदारी पेश की। बैठक में प्रेम नारायण जायसवाल, डा. एम. अमजद, पिन्टू खान, गुलाम शाकिर, चुन्नू आजमी, हाजी जियाउद्दीन, कफील एडवोकेट, मन्नान अहमद, सलमान एराकी, मिर्जा जाहिद बेग समेत तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।