फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   एमएलसी ने किया प्रयोगशाला कक्ष का उद्घाटन

एमएलसी ने किया प्रयोगशाला कक्ष का उद्घाटन

Wed, 18 Oct 2017 12:22 AM IST
Updated Wed, 18 Oct 2017 12:22 AM IST
विज्ञापन
एमएलसी ने किया प्रयोगशाला कक्ष का उद्घाटन
जौनपुर। मोहम्मद हसन इंटर कालेज में मंगलवार को यूनिफार्म वितरण एवं एमडीएम के रसोई घर व रसायन विज्ञान प्रयोगशाला कक्ष का उद्घाटन किया गया। इस दौरान कक्षा एक से लेकर आठ के छात्र-छात्राओं में ड्रेस का वितरण किया गया। मुख्य अतिथि एमएलसी बृजेश सिंह प्रिंसू ने रसोई घर व रसायन विज्ञान प्रयोगशाला का उद्घाटन किया।
विज्ञापन

उन्होंने विद्यालय में हुए नवीन कार्यों की सराहना की। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने रंगोली, पेंटिग, मेहंदी व विज्ञान मॉडल की प्रदर्शन लगाई थी। कार्यक्रम को शिया इंटर कालेज के प्रबंधक पूर्व विधायक हाजी अफजाल खां, बीआरपी इंटर कालेज के प्रधानाचार्य डॉ. सुभाष सिंह, माध्यमिक शिक्षक संघ अध्यक्ष नरसिंह बहादुर सिंह, माध्यमिक शिक्षक संघ नवीन गुट के जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र यादव, पूर्व कांग्रेस शहर अध्यक्ष साजिद हमीद, डा.शकील अहमद, माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेशीय मंत्री संतोष सिंह व जनक कुमारी इंटर कालेज के प्रधानाचार्य जंगबहादुर सिंह ने संबोधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विधायक जफराबाद डा. हरेंद्र प्रताप सिंह ने किया। विद्यालय के संरक्षक डा.अब्दुल कादिर खां ने आए हुए अतिथियों का स्वागत किया। जबकि प्रधानाचार्य मोहम्मद नासिर खां ने कार्यक्रम में आए सभी अतिथियों का आभार जताया। इस अवसर पर युसूफ अंसारी, डा.कमर अब्बास, एमडीएम अधिकारी अरुण कुमार मौर्य, सरस्वती इंटर कालेज के प्रधानाचार्य डा.अखिलेश पांडेय आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed