{"_id":"59dd1dce4f1c1bc9678b511f","slug":"150766337020-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रांसफार्मर को लेकर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रांसफार्मर को लेकर हंगामा
Updated Wed, 11 Oct 2017 01:04 AM IST
विज्ञापन
खराब ट्रांसफार्मर को लेकर बिजली विभाग के अधिकारी से बात करतीं पूर्व विधायक सीमा
जौनपुर। पूर्व विधायक सीमा द्विवेदी ने मंगलवार को नगर के अहियापुर विद्युत सब स्टेशन व वर्कशाप पर कार्यकर्ताओं के साथ पहुंची और ग्रामीण अंचलों में ट्रांसफार्मर समय से नहीं उपलब्ध कराने पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि सुधार नहीं हुआ तो अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई होगी।
पूर्व विधायक ने कहा कि ट्रांसफार्मर रोज जल रहे हैं। बिजली विभाग लगातार अनदेखी कर रहा है । ग्रामीण क्षेत्रों के किसानों को बिजली के कारण खेतो की सिंचाई पर असर पड़ रहा है, फसल सूख रहीे हैं लेकिन लेकिन विभाग सरकार को बदनाम करने की नियत से कार्य कर रहा है । ट्रांसफार्मर जलने पर उसकी मरम्मत में भी घपला हो रहा है। मौके से ही फोन कर उन्होंने ने ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा व प्रभारी मंत्री रीता बहुगुणा जोशी को जनपद की बिजली समस्याओं से अवगत कराया और वहां उपस्थित अधिकारिओ को एक सप्ताह में सुधार करने का मौका देते हुए कहा कि यदि सुधार नहीं हुआ तो कार्रवाई होगी। इस दौरान जिला मंत्री राजेश श्रीवास्तव बच्चा भइया , मुन्ना तिवारी, महेंद्र गुप्ता, संतोष आर्या, विजय सिंह राजकुमार सैनी, राजीव आदि भाजपा कार्यकर्त्ता मॉजूद रहे।