फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   नगर पंचायतों में 59 महिलाएं करेंगी प्रतिनिधित्व

नगर पंचायतों में 59 महिलाएं करेंगी प्रतिनिधित्व

Wed, 11 Oct 2017 12:55 AM IST
Updated Wed, 11 Oct 2017 12:55 AM IST
विज्ञापन
नगर पंचायतों में 59 महिलाएं करेंगी प्रतिनिधित्व
जौनपुर। नगर निकाय चुनाव के लिए वार्डों की आरक्षित सीटों की सूची मंगलवार को जारी कर दी गई। तीन नगर पालिका परिषद और छह नगर पंचायतों के कुल 168 वार्डों में से 95 वार्ड विभिन्न वर्गों के लिए आरक्षित किए गए हैं जबकि 73 वार्ड अनारक्षित हैं। सभी नगर पालिका और नगर पंचायतों को मिलाकर इस बार 59 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित की गई हैं जिनका प्रतिनिधित्व महिलाएं करेंगी। हालांकि सामान्य सीटों से भी महिलाएं चुनकर आई तो इनकी संख्या बढ़ भी सकती है। वार्डों के आरक्षण की स्थिति साफ होने पर शहर में राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है।
विज्ञापन

जौनपुर नगरपालिका परिषद के 39 वार्डों में डेरा युसूफ (अनूसूचित जाति महिला), ईशापुर, गंगापट्टी (अनुसूचित जाति), कलीचाबाद, हरदीपुर, देवचंदपुर (पिछड़ा वर्ग महिला), वाजिदपुर दक्षिणी, चांदपुर, अहियापुर, भंडारी, कटघरा, नखास, चकप्यारअली और चाचकपुर को (महिला) के लिए आरक्षित किया गया है। हरखपुर, मियांपुर, पानदरीबा, नईगंज, उर्दू बाजार, ताड़तला (पिछड़ा वर्ग) के लिए आरक्षित है जबकि हुसैनाबाद, उमरपुर, जहांगिराबाद, बेगमगंज, सैदनपुर, रौजाअर्जन, मंडीनसीब खां. मतापुर, ओलंदगंज, मछरहट्टा, ख्वाजगीटोला, रामनगर, मखदूमशाह अढन, ढालगरटोला, रासमंडल, मुफ्तीमोहल्ला, अबीरगढ़ टोला, मीरमस्त की सीट अनारक्षित है।
विज्ञापन

मुंगराबादशाहपुर नगर पालिका 25 वार्डों में अंबेडकरनगर (अनुसूचित जाति महिला), पकड़ी द्वितीय (अनुसूचित जाति), गुड़हाई प्रथम, आदर्शनगर, साहबगंज तृतीय, साहबगंज पंचम, दर्जियान, गोलामंडी को (महिला) के लिए आरक्षित किया गया है। पकड़ी तृतीय, आजादनगर को (पिछड़ा वर्ग महिला), सुतहट्टी, गजराजगंज, नईबाजार, सब्जीमंडी (पिछड़ा वर्ग) के लिए आरक्षित है जबकि पकड़ी प्रथम, गुड़हाई द्वितीय, सतहरिया, नईगंज वार्ड अनारक्षित किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगरपालिका परिषद शाहगंज के 25 वार्डों में चमरौटी प्रथम (अनुसूचित जाति महिला), चमरौटी द्वितीय (अनुसूचित जाति), अलीगंज द्वितीय, पश्चिमी कौडिय़ा द्वितीय और शाहगंज सप्तम (पिछड़ी जाति), अलीगंज प्रथम और भठियारीटोला द्वितीय को पिछड़ी जाति महिला के लिए आरक्षित है। भटियारी टोला प्रथम, पश्चिमी कौडिय़ा तृतीय, भादी प्रथम, नई आबादी द्वितीय, एराकियाना प्रथम, एराकियाना द्वितीय महिला के लिए आरक्षित किया गया है। हुसैनगंज, रेलवे कालोनी, श्रीरामपुर, भादी द्वितीय, नई आबादी प्रथम, शाहगंज तृतीय, पश्चिमी कौड़िय़ा प्रथम, शाहगंज प्रथम, शाहगंज पंचम और शाहगंज द्वितीय को अनारक्षित किया गया है।
मछलीशह नगर पंचायत के 15 वार्डों में पूराजियाई को अनुसूचित महिला, कृपाशंकर नगर, अलबियाना को पिछड़ा वर्ग महिला, चौहट्टा, पुरानी बाजार, को पिछड़ा वर्ग, कोतवाली, महतवाना को महिला के लिए आरक्षित है। पूरानंदलाल, कजियाना, सादीगंज दक्षिणी, सादीगंज उत्तरी, पूरादोशी, उमराना, सराय, खानजादा को अनारक्षित किया गया है।
मडिय़ाहूं के कुल 15 वार्डों में बेलवा अनुसूचित जाति महिला, सदरगंज पश्चिमी अनुसूचित जाति, भंडरियाटोला, गंज पश्चिमी पिछड़ी महिला के लिए आरक्षित है। सदरगंज उत्तरी, गड़ही महिला, गोला बाजार, कजियाना को पिछड़ा वर्ग, मिर्दहा, भंडरियाटोला, गंज यादव बस्ती, गंज पाल बस्ती, खैरूद्दीनगंज, मीथाना, महतवाना को अनारक्षित किया गया है।
केराकत नगर पंचायत के कुल 11 वार्डों में गोलावार्ड अनुसूचित जाति महिला, नरहन तृतीय पिछड़ी महिला, नरहन प्रथम पिछड़ा वर्ग, नाला पार प्रथम, नाला पार द्वितीय महिला, नरहन द्वितीय, मेहंदी तला, शेखजादा प्रथम, सिपाह द्वितीय. सिपाह प्रथम, शेखजादा द्वितीय को अनारक्षित किया गया है।
खेतासराय के 13 वार्डों में सरवरपुर अनुसूचित जाति महिला, डोभी अनुसूचित जाति, चौहट्टा पिछड़ा वर्ग महिला, कोहरौटी, जोगियाना पिछड़ावर्ग, भारतीय विद्यापीठ, सोधी, कासिमपुर सामान्य महिला, पोस्ट आफिस, बभनौटी, गोलाबाजार, बारा, भठियाव, सराव को अनारक्षित किया गया है।
जफराबाद नगर पंचायत के कुल 10 वार्डों में चकमहमूद को अनुसूचित जाति महिला, हिसार कोट को पिछड़ा वर्ग महिला, दरीबा पिछड़ा वर्ग, सैय्यद अलीपुर और शेखवाड़ा उत्तरी सामान्य महिला, ताड़तला, सैय्यदहाम, नासही उत्तरी, काजूअहमद नूर प्रथम, व द्वितीय को अनारक्षित किया गया है।
बदलापुर नदर पंचायत के 15 वार्डों में सरोखनपुर द्वितीय अनुसूचित जाति िमिहला, हकारपुर, ऊदपु, घाटमपुर, बरौली अनुसूचित जाति, भलुआही तृतीय, सरोखनपुर पंचम पिछड़ा वर्ग महिला, भलुआही चतुर्थ व सरोखनपुर तृतीय महिला, भलुआही प्रथम को पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित किया गया है। जबकि सरोखनपुर प्रथम, पुरानीबाजार प्रथम, भलुआही द्वितीय, उदपुर गेल्हवा, पुरानी बाजार द्वितीय, सरोखनपुर चतुर्थ को अनारक्षित किया गया है।

प्रमुख सचिव मनोज कुमार सिन्हा और विशेष सचिव शैलेंद्र कुमार सिंह की ओर से जारी वार्डों के आरक्षण सूची के साथ निर्देश दिया गया है कि अगर किसी को कोई आपत्ति हो तो वह सात दिन के अंदर जिलाधिकारी कार्यालय में अपनी आपत्ति दर्ज करा सकता है। जौनपुर नगरपालिका परिषद में इस बार 39 वार्ड बनाए गए हैं। इनमें 22 वार्ड विभिन्न वर्गों के लिए आरक्षित किए गए हैं। 13 वार्ड विभिन्न वर्ग की महिलाओं के लिए सुरक्षित हैं। मुंगराबादशाहपुर नगरपालिका परिषद में कुल 25 वार्ड हैं जिसमें से 14 वार्ड आरक्षित किए गए हैं। यहां 9 वार्ड महिलाओं के लिए सुरक्षित हैं। 25 वार्डों वाले शाहगंज नगरपालिका परिषद में भी वार्डों के आरक्षण की स्थिति ऐसी ही है। नगर पंचायत मछलीशहर में कुल 15 वार्ड हैं। जिसमें से आठ वार्ड आरक्षित किए गए हैं। यहां महिलाओं के लिए आरक्षण पांच वार्डों में है। इतने ही वार्ड वाले मड़ियाहूं नगर पंचायत में भी वार्डों के आरक्षण की स्थिति ऐसी ही है। दस वार्डों वाले जफराबाद नगर पंचायत में पांच वार्ड आरक्षित किए गए हैं। यहां चार सीटों पर महिलाओं का प्रतिनिधित्व होगा। केराकत नगर पंचायत में 11 वार्ड हैं यहां भी चार सीटें महिलाओं के लिए सुरक्षित की गई है। नगरपंचायत खेतासराय में कुल 13 वार्ड हैं। यहां आठ सीटें आरक्षित की गई हैं जिसमें से पांच वार्ड महिलाओं के लिए सुरक्षित हैं। बदलापुर जिले की नई ग्राम पंचायत है। यहां पहली बार नगर पंचायत का चुनाव होगा। कुल 15 वार्डों वाले इस नगर पंचायत में पांच वार्ड महिलाओं के लिए सुरक्षित किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed