{"_id":"59dbc59c4f1c1b72548b67b7","slug":"15075752559-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विसुई बराई गांव की विश्व पटल पर होगी पहचान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विसुई बराई गांव की विश्व पटल पर होगी पहचान
Updated Tue, 10 Oct 2017 12:35 AM IST
विज्ञापन
बिसुई गांव में ग्रामीणों को संबोधित करते फिल्म अभिनेता रविकिशन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जौनपुर। भोजपुरी अभिनेता रविकिशन शुक्ल ने अपने पैतृक गांव विशुई बराई को विकास के लिए गोद लिया है। वह गांव में सड़क, नाली, शौचालय, स्कूल, अस्पताल, बिजली आदि की व्यवस्था के साथ गांव का सर्वांगीण विकास कराएंगे। सोमवार को केराकत तहसील के विशुई बराई स्थित अपने पैतृक गांव पहुंचे रविकिशन ने इस बात का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि विकास के नजरिए से वह अपने गांव की पहचान विश्व पटल पर कराएंगे। उन्होंने ग्रामीणों को स्वच्छता का संकल्प दिलाते हुए गांव में झाड़ू लगाकर स्वच्छता अभियान की शुरुआत की।
भोजपुरी अभिनेता रविकिशन को देखने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण जुटे थे। आस पास के कई गांवों की भीड़ बिशुई गांव में पहुंची थी। यहां ग्रामीणों को संबोधित करते हुए रविकिशन ने कहा कि इस गांव को ओडीएफ बनाने के लिए वह जिला प्रशासन से बात करेंगे। कहा कि वह इसी गांव की माटी में पले बढ़े हैं। मेहनत से तरह-तरह के अभिनय करते हुए आज इस मुकाम तक पहुंचे हैं। उन्होंने गांव के लोगों से कहा कि वे बच्चों को खूब पढ़ाएं लिखाएं और उनमें एक नई ऊर्जा का संचार करें जिससे हर घर में रवि किशन पैदा हो। उन्होंने प्रधानमंत्री के संदेश पर गांव के हर घर में शौचालय की व्यवस्था करने लिए प्रधान से बात की। कहा कि आज देश के विकास के लिए शिक्षा सबसे जरूरी है। अगर इस गांव का भविष्य सुधारना है तो सबसे पहले बच्चों में उच्च शिक्षा दिलानी होगी।
रवि किशन ने गांव में झाड़ू लगा कर स्वच्छता अभियान की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि मैंने झाड़ू उठा लिया है। अब इस गांव की सफाई का ध्यान हम सभी को रखना है। उन्होंने गांव को स्वच्छ और सुंदर बनाने की शपथ दिलाई। उन्होंने अपनी फिल्म लखनऊ सेंट्रल की सफलता का जिक्र करते हुए कहा कि लोगों ने उनके अभिनय को सराहा है। उनकी एक और फिल्म मुक्केबाज भी आ रही है। इसके अलावा कई और फिल्में भी तैयार हैं जो जल्द ही आप सबके सामने होंगी। जल्द ही मुक्केबाज और राधे रिलीज होगी। इस फिल्म में इस गांव को एक नई ऊंचाई मिलेगी। इस अवसर पर मीडिया प्रभारी शशांक किशन, श्यामजीत यादव, जयहिंद सिंह, रामप्यारे, अरविंद, विराट, विवेक, बच्चन सिंह, बब्बर सिंह, उदयराज सिंह, राजबली सिंह उपस्थित रहे। संचालन अरविंद प्रताप सिंह ने किया। ग्राम प्रधान राजेश कुमार ने आभार जताया।