{"_id":"59dbbc354f1c1b6d548b655e","slug":"15075728485-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शीघ्र ही बनेगा सरायहरखू व बक्शा स्टेशन पर ओवर ब्रिज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शीघ्र ही बनेगा सरायहरखू व बक्शा स्टेशन पर ओवर ब्रिज
Updated Mon, 09 Oct 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
घनश्यामपुर। सरायहरखू और बक्शा रेलवे स्टेशन पर अब यात्रियों को ट्रेन पकड़ने के लिए जान जोखिम में डालकर रेलवे ट्रैक से होकर प्लेटफार्म पर नहीं जाना होगा। यात्रियों की परेशानियों को देखते हुए रेलवे बोर्ड ने सरायहरखू व बक्शा स्टेशन पर फुट ओवरब्रिज बनाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। साथ ही इस कार्य के लिए चार करोड़ रुपये स्वीकृत किया गया है।
जफराबाद- सुल्तानपुर रेल प्रखंड के बीच पड़ने वाले सरायहरखू व बक्शा स्टेशन से प्रतिदिन लगभग एक हजार यात्री आवागमन करते हैं लेकिन इन दोनों स्टेशनों पर कोई फुट ओवरब्रिज नहीं है। लोग एक प्लेटफार्म से दूसरे प्लेट फार्म पर ट्रेन पकड़ने के लिए यात्रियों को रेलवे ट्रैक पार कर जाना पड़ता है। इससे दुर्घटना होने की आशंका बनी रहती है। इससे यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इस समस्या को दूर करने के लिए फुट दोनों स्टेशनों पर ओवरब्रिज का निर्माण कार्य कराने की स्वीकृत मिल गई है। चार करोड़ रुपये भी स्वीकृत हो गए हैं। जल्द ही फुट ओवरब्रिज बनाने का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। ओवरब्रिज बनने से यात्रियों को काफी सहूलियत होगी। सरायहरखू और बक्शा स्टेशन पर फुट ओवरब्रिज बनाने के प्रस्ताव को रेलवे बोर्ड ने स्वीकृत दे दी है। इसके लिए चार करोड़ रुपये भी स्वीकृत हो गए हैं। शीघ्र ही फुट ओवरब्रिज बनाने का कार्य शुरू किया जाएगा।-श्रीकृष्ण नगर स्टेशन के वरिष्ठ खंड अभियंता, मनोज कुमार केशरवानी
विज्ञापन