फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   किसान खुशहाल तो देश खुशहाल

किसान खुशहाल तो देश खुशहाल

Fri, 22 Sep 2017 12:31 AM IST
Updated Fri, 22 Sep 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
किसान खुशहाल तो देश खुशहाल

विज्ञापन

जौनपुर। जिले के विभिन्न विकासखंडों में फसल ऋण मोचन योजना के तहत गुरुवार को शिविर आयोजित कर किसानों के लिए प्रमाण पत्र दिए गए। सिकरारा में समारोह को संबोधित करते हुए सांसद केपी सिंह ने कहा कि किसानों की खुशहाली में ही देश की खु्शहाली है।
सिकरारा: विकास खंड सभागार में समारोह को संबोधित करते हुए सांसद ने कहा कि कहा कि किसान खुशहाल होंगे तभी देश भी खुशहाल होगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना है कि देश के हर व्यक्ति के सिर पर छत व किसानों की आय वर्ष 2022 तक दोगुनी हो। इसके लिए वे दिन रात एक किए हए हैं । जबकि पिछली सरकार चलाने वाले अपना महल व अपने परिवार को सजाने में ही ध्यान केंद्रित किए थे। नीति आयोग भी प्रधानमंत्री की योजना को अमली जामा पहनाने की इस दिशा में लगा है। साथ ही गांव में ही मिट्टी की जांच की सुविधा का लाभ शीघ्र ही किसान लेने लगेंगे। कार्यक्रम में विकास खंड के आठ किसानों को फसल ऋण मोचन प्रमाणपत्र और 30 लाभार्थियों को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत प्रमाण पत्र सांसद द्वारा वितरित किया गया। खंड विकास अधिकारी प्रीति तिवारी द्वारा सांसद को बुके देकर स्वागत किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम को मंडल अध्यक्ष विपुल सिंह सेक्टर संयोजक डॉ. उमेश चंद मिश्र ने संबोधित किया। इस मौके पर सुशील उपाध्याय, राजेंद्र सिंह, खंड शिक्षाधिकारी रमा पांडेय, महेंद्र सिंह, राकेश, दीनानाथ, अजय सिंह, अरुण पांडेय प्रदीपशंकर श्रीवास्तव सुनील सिंह सर्वेश यादव अरविंद सिंह प्रधान मिथिलेश दुबे इरफान अहमद गिरीश चंद मिश्र सहित तमाम ग्राम प्रधान बीडीसी उपस्थित रहे। संचालन ग्रामपंचायत अधिकारी सुनील श्रीवास्तव ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

: मडियाहूं: विकासखंड सभागार में जिलाधिकारी जौनपुर सर्वज्ञ राम मिश्र की अध्यक्षता में मुख्य अतिथि विधायक मड़ियाहूं डॉक्टर लीना तिवारी ने 250 लघु एवं सीमांत किसानों को ऋण मोचन प्रमाण पत्र वितरित किया। इस दौरान विधायक डॉक्टर लीना तिवारी ने कहा कि सरकार की कथनी और करनी में कोई फर्क नहीं है। चुनाव में भाजपा ने जो वादा किया था उसे पूरा किया है। संचालन खंड विकास अधिकारी सतीश पांडे ने किया। इस अवसर पर मड़ियाहूं पीजी कॉलेज के प्रबंधक अपूर्व तिवारी, विधायक प्रतिनिधि डॉक्टर श्याम दत्त दुबे, भैयाराम पटेल, विनोद चौबे, स्वतंत्र मिश्रा सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।
मछलीशहर: विकास खंड के सभागार में ऋण मोचन प्रमाण पत्र वितरण में विभिन्न बैंकों द्वारा 766 किसानों को लाभान्वित किया गया। जिसमें 370 किसानों ने सांसद प्रतिनिधि राजेश सिंह के हाथ से प्रमाण पत्र प्राप्त किया।
मुख्य अतिथि खंड विकास अधिकारी मीनाक्षी वर्मा ने अशोक यादव चक मुबारकपुर, प्रभावती देवी भिखारीपुर व गीता देवी अमारा को एक-एक लाख रुपए का ऋण मोचन प्रमाण पत्र दे कर कार्यक्रम की शुरूआत किया। खंड विकास अधिकारी ने बताया कि कुल 766 लाभार्थियों की सूची प्राप्त हुई है। जिसमें से 370 को ऋण मोचन प्रमाण पत्र गुरुवार को वितरण किया गया है । एसबीआई मछलीशहर के 53 में से 15 किसानों ने काशी गोमती संयुक्त ग्रामीण बैंक की जमुहार शाखा के 46 में से 45, सरायबीका शाखा के 74 में से 37, खाखोपुर शाखा के157 में से 50, गोधना शाखा के 64, मछलीशहर शाखा के 134 में से 26 ने प्रमाण पत्र लिए। इसी प्रकार यूनियन बैंक की मछलीशहर ब्रांच के 92 में से 66, बंधवाबाजार से 115 में से 54 ने और जंघई शाखा के 31 में से 13 ने प्रमाण पत्र प्राप्त किया। कार्यक्रम में कृषि विभाग के एडीओ ( एजी ) देवेंद्र सिंह, एडीओ (पंचायत) कुंवर साहब सिंह, मेवालाल, मंडल अध्यक्ष भाजपा) सुरेंद्र विक्रम सिंह, महामंत्री अभिषेक सिंह, संतोष जायसवाल, संतोष बिंद सहित सभी बैंकों के प्रबंधक व ग्रामविकास अधिकारी मौजूद रहे।
रामनगर: विकास खंड रामनगर में मड़ियाहूं विधायक डॉ. लीना तिवारी ने ऋण मोचन प्रमाण पत्र वितरित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्लाक प्रमुख अरविन्द सिंह मखड़ू ने किया। कार्यक्रम में भाजपा नेता भैयाराम पटेल, श्यामधर पांडेय, विनय सिंह, उधम सिंह, चंद्रशेखर पटेल, प्रधान राजेश सिंह नन्हे कौनौजिया आदि लोग उपस्थित रहे अन्त में आए अतिथियों व किसानों का खंड विकास अधिकारी देवेंद्र प्रताप सिंह ने आभार व्यक्त किया।


पीएम आवास योजना के130 को मिला प्रमाण पत्र
मछलीशहर। स्थानीय विकास खण्ड के सभागार में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 2017,--18 में स्वीकृत 252 लाभार्थियों में से 130 को गुरुवार के दिन खण्ड विकास अधिकारी मीनाक्षी वर्मा ने प्रमाण पत्र दिया है। बाकी बचे 122 लोगों को योजना का लाभ बाद में देने का आश्वासन दिया गया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed