फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   37 परीक्षा केंदों पर होगी राज्य प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा

37 परीक्षा केंदों पर होगी राज्य प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा

Thu, 21 Sep 2017 11:51 PM IST
Updated Thu, 21 Sep 2017 11:51 PM IST
विज्ञापन
37 परीक्षा केंदों पर होगी राज्य प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा

विज्ञापन
जौनपुर। राज्य प्रवर अधीनस्थ सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा, 2017 को 24 सितंबर को संपन्न कराने के लिए 37 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा को सकुशल कराने के लिए अधिकारियों की तैनाती सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टेटिक मजिस्ट्रेट और जोनल मजिस्ट्रेट के रूप में कर दी गई है। साथ ही परीक्षा सकुशल संपन्न कराने का निर्देश भी अधिकारियों को दे दिया गया है।

जिलाधिकारी सर्वज्ञराम मिश्र ने बताया कि 24 सितंबर को जिले में राज्य प्रवर अधीनस्थ सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा, 2017 दो सत्रों में होगी। यह परीक्षा सुबह 9.30 बजे से 11.30 बजे तक और अपराह्न 2.30 बजे से 4.30 बजे तक होगी। इस परीक्षा के लिए जिले में 37 परीक्षा केंद्र बनाया गया है। इन परीक्षा केंद्रो पर लोक सेवा आयोग के निर्देशानुसार 10 सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। सेक्टर मजिस्ट्रेट को परीक्षा से संबंधित प्रश्न पत्रों के गोपनीय सील्ड पैकेट को कोषागार के डबल लाक से प्रथम सत्र के प्रश्न पत्र प्रात: 6.00 बजे एवं द्वितीय सत्र के प्रश्न पत्र दोपहर 12.00 बजे प्राप्त कर परीक्षा प्रारंभ होने से दो घंटा पूर्व संबंधित परीक्षा केंद्र व्यवस्थापक को प्राप्त कराना है। इसके अतिरिक्त इन्हें आवंटित परीक्षा केंद्रों पर सुचितापूर्ण, सुचारू रूप एवं शांतिपूर्ण ढंग से परीक्षा संपन्न कराने का भी उत्तरदायित्व दिया गया है। आयोग द्वारा प्रत्येक परीक्षा केंद्रों पर एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट भी तैनात किया गया है। तैनात स्टेटिक मजिस्ट्रेट अपने परीक्षा केंद्र पर परीक्षा प्रारंभ होने से लेकर परीक्षा समाप्ति तक मौजूद रहेंगे। प्रश्नपत्रों के गोपनीय पैकेट अपनी देख-रेख में खुलवाएंगे एवं ओपनिंग सर्टिफिकेट पर अपने हस्ताक्षर करेंगे। परीक्षा समाप्ति के पश्चात प्रयुक्त उत्तर-पत्रकों के पैकेट्स स्टेटिक मजिस्ट्रेट अपनी देख-रेख में सील कराएंगे तथा पैकिंग प्रमाण’-पत्र पर केन्द्र पर्यवेक्षक के साथ अपना भी हस्ताक्षर करेंगे। इसके बाद उत्तर-पत्रकों के गोपनीय पैकेट्स संबंधित डाकघर में सुरक्षित पहुंचाएंगे। स्टेटिक मजिस्ट्रेट के मानदेय का भुुगतान संबंधित परीक्षा केंद्र के पर्यवेक्षक द्वारा किया जाएगा। तैनात किये गये सेक्टर मजिस्ट्रेट व स्टेटिक मजिस्ट्रेट, केंद्र व्यवस्थापक, पर्यवेक्षक व अन्य परीक्षा संबंधित अधिकारीगण 22सितंबर को अपराह्न तीन बजे कलेक्ट्रेट सभागार में परीक्षा को सुचारू रूप से सम्पन्न कराने के संबंध में बैठक आयोजित की गई है। उन्होंने बताया कि परीक्षा से संबंधित गोपनीय अभिलेख को डबल लाक में रखने एवं परीक्षा के दिन परीक्षा केन्द्रों पर भेजवाने के लिए एसडीएम सदर प्रियंका प्रियदर्शनी को नामित किया गया है। रिजर्व ड्यूटी में लगाए गए मजिस्ट्रेट अपर जिलाधिकारी (भू-राजस्व) के विश्राम कक्ष में स्थापित कंट्रोल रूम में प्रात:आठ बजे उपस्थिति देंगे। इसके अतिरिक्त सीआरओ राम आसरे को गोमती नदी के दक्षिणी भाग, नगर मजिस्ट्रेट इंद्र भूषण वर्मा को गोमती नदी के उत्तरी भाग का जोनल मजिस्ट्रेट नामित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed