फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   स्वास्थ्य टीम गांव पहुंचकर वितरित की दवा

स्वास्थ्य टीम गांव पहुंचकर वितरित की दवा

Thu, 21 Sep 2017 11:47 PM IST
Updated Thu, 21 Sep 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
स्वास्थ्य टीम गांव पहुंचकर वितरित की दवा

विज्ञापन
शाहगंज (जौनपुर)। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के ताखा पश्चिम गांव में डायरिया से एक युवती की मौत और परिवार के चार सदस्यों की तबियत बिगड़ने की खबर मिलते ही गुुरुवार कोस्वास्थ्य महकमें में हड़कंप मच गया। स्वास्थ विभाग की टीम गांव में पहुंचकर ग्रामीणों को दवा, दवाओं का छिड़काव और ओआरएस आदि का वितरण किया। साथ ही ग्रामीणों को साफ-सफाई रखने पर जोर दिया।

ताखा पश्चिम गांव निवासी तिलकधारी का परिवार डायरिया की चपेट में आ गया है। मंगलवार को परिवार के बहादुर की पुत्री संयोगिता (22) की मौत हो गई। बुधवार को तिलकधारी (85), राम नयन (55), नीतू (55) व शेखर (12) की तबियत बिगड़ने के बाद राजकीय पुरुष अस्पताल में भर्ती कराया गया। परिवार के डायरिया की चपेट में आने की खबर मिलने के बाद गुरुवार को स्वास्थ्य विभाग से सोंधी ब्लाक के डॉ. फैजान अहमद, डॉ. जीनत जहां, डॉ. फहीम अहमद, सुरेश कुमार फार्मासिस्ट, राजकुमारी एएनएम, हरि महाशय सुपरवाइजर की टीम ताखा पश्चिम गांव पहुंची। टीम ने ग्रामीणों को दवाओं का वितरण किया। साथ ही गांव में दवाओं का छिड़काव किया। इस दौरान ग्रामीणों को खानपान में परहेज के बारे में जानकारी दी। स्वास्थ्य विभाग के चिकित्साधिकारी डॉ. डीएस यादव ने बताया कि विभाग रोग के रोकथाम के लिए गंभीर है। गांव में टीम पूरी तरह से सक्रिय है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed