{"_id":"59c4014d4f1c1b32688b5cdc","slug":"150601764814-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दस हजार घरों में अंधेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दस हजार घरों में अंधेरा
Updated Thu, 21 Sep 2017 11:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जौनपुर। बारिश शुरू होने के बाद भी बिजली की समस्या कम नहीं हो रही है। बुधवार की रात सवा एक बजे शहर के सबसे बड़े फीडर नंबर तीन में तकनीकी दिक्कत आने से शहर का एक तिहाई इलाके में 13 घंटे बिजली गायब रही। गुरुवार की सुबह लोगों को पानी के अभाव में नवरात्रि के पहले ही दिन पूजा पाठ करने में दिक्कत हुई।
फीडर नंबर तीन में आई तकनीकी खराबी से कोतवाली, चहारसू, सद्भावना पुल, शाहतला, मानिक चौक, बुलआ घाट, हासनपुर, मछरहट्टा आदि मोहल्लों में बुधवार की रात तकरीबन सवा एक बजे बिजली गायब हो गई। सुबह शो कर लोग उठे तो बिजली के अभाव में घर का मोटर नहीं चल पाया। पानी का संकट खड़ा होने से लोग परेशान हो गए। नवरात्र का पहला दिन ही उनके लिए परेशानी का सबब बन गया। स्वच्छ गोमती अभियान के अध्यक्ष गौतम गुप्ता का कहना है कि गुरुवार को दो बजे बिजली आई तो लोगों ने राहत की सांस ली। उन्होंने कहा कि बिजली की चौपट व्यवस्था से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। आलोक कुमार का कहना है कि तकरीबन दस हजार से अधिक परिवार बिजली के अभाव में संकट में पड़ गया। कारण पानी के एक मात्र साधन पंप है। जो बिजली के अभाव में चल नहीं पाएं। बिजली विभाग के अधिकारियों को कई बार फोन किया गया लेकिन तेरह घंटे से अधिक समय बीत जाने के बाद बिजली आ सकी। अधिशासी अभियंता विद्युत एससी सोनोदिया का कहना है कि तकनीकी खराबी की वजह से आपूर्ति बंद रही।