{"_id":"59c2bedb4f1c1b23688b59ab","slug":"150593510114-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश से कीचड़ में सनी सड़कें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश से कीचड़ में सनी सड़कें
Updated Thu, 21 Sep 2017 12:47 AM IST
विज्ञापन
जौनपुर। नवरात्र शुरू होने से ठीक एक दिन पहले हुई बारिश से शहर की सड़कें कीचड़ में सन गई है। जगह जगह सड़कों पर गंदा पानी जमा हो गया है। जिससे आवागमन में परेशानी हो रही है। खास तौर से मूर्तियों को पंडाल तक ले जाने में पूजा समितियों को परेशानी हुई।
दोपहर बाद करीब तीन बजे शहर में झमाझम बारिश हुई। बारिश सिर्फ दस मिनट के लिए ही हुई लेकिन सड़कें कीचड़ में सन गई। नगमें पालिटेक्निक चौराहे से रुहट्टा, ओलंदगंज, कोतवाली चौराहा, नवाब यूसूफ रोड, उर्दू बाजार, जोगियापुर , कचहरी रोड की दशा बेहद दयनीय हो गई है। इन मार्गों पर पैदल चलना भी मुश्कि हो गया है। श्री दुर्गापूजा महासमिति ने पहले ही जिला प्रशासन को पत्रक सौंपकर ऐसी ही संभावित समस्याओं से निपटने की मांग की थी। लेकिन शहर की सड़कों को गड्ढामुक्त नहीं किया जा सका। जगह जगह नालियां जाम हैं और पानी सड़कों से होकर बह रहा है।