{"_id":"59c018114f1c1b1f688b5406","slug":"150576132810-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीडी कालेज ने जीता उद्घाटन मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीडी कालेज ने जीता उद्घाटन मैच
Updated Tue, 19 Sep 2017 01:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जलालपुर (जौनपुर)। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय की ओर से अंतर महाविद्यालय दो दिवसीय वालीबाल प्रतियोगिता का आयोजन सोमवार बयालसी स्नातकोत्तर महाविद्यालय जलालपुर के मैदान पर शुरू हुआ। प्रतियोगिता में 16 महाविद्यालयों की टीम प्रतिभाग कर रही हैं। उद्घाटन मैच टीडी कालेज व कुटीर पीजी कालेज चक्के के बीच खेला गया। इसमें टीडी कालेज ने 25- 13 व 25- 11 से जीत हासिल की।
दूसरा मैच पीजी कालेज हंडिया व शिवली कालेज आजमगढ़ के बीच खेला गया। जिसमें पीजी कालेज हडिया ने 25- 14 व 25- 22 से जीत हासिल की। तीसरा मैच राजा हरपाल सिंह पीजी कालेज सिंगरामऊ व स्वामी सहजानंद पीजी कालेज गाजीपुर के बीच खेला गया। जिसमें हरपाल सिंह पीजी कालेज सिंगरामऊ ने 25-8 व 25-9 से जीत हासिल की। इसके पूर्व प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि केराकत विधायक दिनेश चौधरी ने विद्यालय के संस्थापक ठाकुर समर बहादुर सिंह के चित्र पर माल्यार्पण करने के बाद खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। उन्होंने कहा कि महाविद्यालय के विकास में हर संभव सहयोग देंगे। विद्यालय में जिस किसी भी चीज की आवश्यकता हो, उसका इस्टीमेट बनाकर दें। शासन से सुविधाएं दिलाने का प्रयास किया जाएगा। प्रबंध सचिव विजय प्रताप सिंह ने कहा कि शिक्षण के साथ- साथ खेल भी जरूरी है। खेल से मानसिक व शारीरिक विकास होता है। विद्यालय के प्राचार्य डा. प्रमोद कुमार सिंह ने आये हुए लऊोगों व खिलाड़ियों के प्रति आभार जताया। प्रतियोगिता में कुल 16 टीमों ने प्रतिभाग किया । कार्यक्रम के संचालन डा. गायत्री प्रसाद सिंह और आयोजक सचिव संजय नारायण सिंह रहे। इस मौके पर डा.राघवेंद्र पांडेय, डा. अल्केस्वरी सिंह, डा. बृजेश कुमार सिंह, अजाय कुमार सिंह, भूपेंद्र सिंह, प्रतिभा सिंह, डा.अखिलेशचंद सेठ, जगत नारायण सिंह, रतन लाल गुप्ता व रामचंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।