फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   शाफ्टवेयर पर अपलोड किया जा रहा है रेट लिस्ट

शाफ्टवेयर पर अपलोड किया जा रहा है रेट लिस्ट

Sun, 17 Sep 2017 11:31 PM IST
Updated Sun, 17 Sep 2017 11:31 PM IST
विज्ञापन
शाफ्टवेयर पर अपलोड किया जा रहा है रेट लिस्ट

विज्ञापन
जौनपुर। जिले में पहली अक्तूबर से भू संपत्ति की ऑनलाइन रजिस्ट्री की सुविधा शुरू हो जाएगी। शासन के निर्देश पर लागू की जाने वाली इस नई व्यवस्था के लिए जिला प्रशासन तैयारियों में जुटा है। इसके लिए सब रजिस्ट्रार को प्रशिक्षित किया जा चुका है। रजिस्ट्रार कार्यालय के साफ्टवेयर पर जमीन का रेटलिस्ट अपलोड किया जा रहा है। कार्यालय में नेट कनेक्टिविटी की व्यवस्था की जा रही है। इसकी सफलता के लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है।

ऑनलाइन रजिस्ट्री व्यवस्था लागू होने से अब भू संपत्ति बेचने, खरीदने वालों और गवाहों को रजिस्ट्रार कार्यालय का चक्कर नहीं काटना होगा। अब लोग घर बैठे ऑनलाइन रजिस्ट्री कर सकेेंगे। भू संपत्ति बेचने वालों को बैनामा संबंधी सभी प्रक्रिया ऑनलाइन पूरी करनी होगी और सिर्फ एक दिन रजिस्ट्री कार्यालय जाकर बैनामा करना होगा। इससे उन्हें रजिस्ट्रार कार्यालय में रजिस्ट्री की लंबी प्रक्रिया से नहीं गुजरना होगा। ऑनलाइन रजिस्ट्री करने के लिए लोगों को पहले स्टांप पर लिखे बैनामा पत्र को वेब साइट में मौजूद फार्म पर भरना होगा। इस दौरान उन्हें ओपीटी नंबर मिलेगा। यह नंबर अंकित करने पर भरा गया फार्म खुल जाएगा। उस पर जमीन, क्रेता व विक्रेता और गवाहों के विवरण के साथ ही स्टांप तथा रजिस्ट्रेशन शुल्क का विवरण आ जाएगा। इसकी हार्ड कापी संबंधित व्यक्ति ले सकेगा। उस हार्ड काफी को बैनामा के साथ लगाकर रजिस्ट्रार कार्यालय पहुंचना होगा जहां जांच के बाद फार्म सही पाए जाने पर सब रजिस्टार की स्वीकृत के बाद भूमि का बैनामा हो जाएगा। इस व्यवस्था को लागू करने के लिए प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। सभी सब रजिस्टारों को प्रशिक्षित किया जा चुका है। लोगों को जागरूक करने का कार्य किया जा रहा है। ऑनलाइन रजिस्ट्री के लिए रजिस्ट्रार कार्यालय में साफ्टवेयर पर रेट लिस्ट अपलोड करने और नेट कनेक्टिविटी का काम किया जा रहा है। एडीएम वित्त एवं राजस्व आरपी मिश्र ने कहा कि ऑनलाइन रजिस्ट्री व्यवस्था को लागू करने के लिए तैयारी शुरू कर दी गई है। लोगों को जागरूक करने के साथ ही रजिस्ट्रार कार्यालय के साफ्टवेयर में रेट लिस्ट अपलोड की जा रही है। नेट कनेक्टिविटी की व्यवस्था की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed