फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   भगवान विश्वकर्मा की मनी जंयती

भगवान विश्वकर्मा की मनी जंयती

Mon, 18 Sep 2017 12:24 AM IST
Updated Mon, 18 Sep 2017 12:24 AM IST
विज्ञापन
भगवान विश्वकर्मा की मनी जंयती
विश्वकर्मा पूजन पर पूजापाठ करते लोग।
जौनपुर। शिल्पी भगवान विश्वकर्मा पूजनोत्सव कार्यक्रम जिले भर में विधि - विधान के साथ मनाया गया। वक्ताओं ने कहा कि भगवान विश्वकर्मा के आर्दशों को जीवन में उतारने की आज की जरूरत है।
विज्ञापन

भारतीय मजदूर संघ ने 132 केवीए पावर कारपोरेशन पूर्वांचल सिद्दीकपुर केंद्र पर भारतीय मजदूर संघ की तरफ से शिल्पी भगवान विश्वकर्मा का पूजनोत्सव समारोह विधि विधान के साथ मनाया। इस मौकेपर अध्यक्ष फूलचंद्र भारती, वशिष्ट नारायण तिवारी, जेई विवेक कुमार, शिव कुमार झा, संजय सिंह, विवेक सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

मुफ्तीगंज: विश्वकर्मा मंदिर पर हवन पूजा आयोजित किया गया। जिसमें अतिथि के रूप में अध्यक्ष सोचन राम ने कहा कि संगठन की मजबूती हमारे लिए आवश्यक है। सरकार हमें कमजोर मानते हुए 17 सितंबर के दिन का अवकाश निरस्त कर दिया है। इस मौके पर डा. कमलेश विश्वकर्मा, डा. सुनील विश्वकर्मा, सतीश विश्वकर्मा, आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मडियाहूं: गौशाला स्थित भगवान विश्वकर्मा मंदिर के प्रांगण में विश्वकर्मा पूजा धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व जिला अध्यक्ष ईश्वर देव सिंह ने किया। विशिष्ट अतिथि राज्य मंत्री गिरीश चंद यादव रहे। मुख्य अतिथि सहित समस्त अतिथियों का स्वागत विश्वकर्मा समिति के अध्यक्ष राम मूरत विश्वकर्मा ने माल्यार्पण कर किया । इस अवसर पर सुभाष चंद साहू, लालचंद विश्वकर्मा ,डॉक्टर परमजीत सिंह सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे ।
मछलीशहर: बख्शी पालीटेक्निक कालेज मुजार के प्रधानाचार्य विनोद कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि प्राकृतिक अवस्था से आधुनिक अवस्था तक मनुष्य को जिस शिल्पकला विज्ञान ने सहारा दिया,उसके अधिष्ठाता एवं आविष्कारक महर्षि आचार्य विश्वकर्मा थे। अर्थवेद में शिल्पकला विज्ञान के अनेकों आविष्कारो का उल्लेख है । इस अवसर पर विद्यालय के प्रबन्धक रईस अहमद,शिक्षक गण उपस्थित रहे।
रामपुर: क्षेत्र मे कई प्रतिष्ठानों मे विश्वकर्मा भगवान की विधिवत पूजन किया गया । जगह-जगह सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
दर्जनों प्रतिष्ठानों मे पूजन कर प्रसाद विवरण किया गया ।
इस अवसर परं बाम्बे विश्वकर्मा, पन्धारी,हरिगेन,अनिल मौर्य, परमेश,सुनील गुप्ता, आदि लोगों ने कार्यक्रम आयोजित किये ।
सिंगरामऊ: स्थानीय राजा हरपाल सिंह औद्योगिक प्रशिक्षण केंद्र पर संस्था के निदेशक कुंवर मृगेंद्र सिंह (शिवबाबा) ने पंडित दयाशंकर दुवे की देखरेख में पांच कर्मकांडी विद्वानों के मंत्रोच्चार के साथ विधि विधान से किया । अशोक सिह वीरेंद्र सिंह ,राम किशोर मौर्या ,रमापति मिश्र आदि के अलावा काफी.संख्या मे लोग मौजूद रहे ।
सिकरारा: क्षेत्र में वास्तुकारों के आदि गुरु तथा श्रीष्टि के शिल्पी भगवान विश्वकर्मा को श्रद्धा के साथ पूजा गया। विद्युत उपकेंद्र, टेलीफोन एक्सचेंज पर कर्मचारियों ने विश्वकर्मा भगवान की पूजा अर्चना किया । देर शाम लकड़ी की टालों पर बिरहा व कजरी का कार्यक्रम भी आयोजित हुआ ।
थानागद्दी: रामनपुर स्थित कोणार्क फाईबर सीमेंट चादर बाने वाली यूएएल कम्पनी परिसर में विश्व के प्रथम शिल्पकार भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा स्थापित कर वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधि विधान पूर्वक हवन पूजन किया गया ।

विश्वकर्मा जयंती के इस मौके पर कम्पनी प्रबंधन ने 200 जरूरतमन्दो में साडिय़ां बाँटी ।कम्पनी के जनरल मैनेजर एम के गुहा ने कहा कि कामगारो के लिए आज का दिन श्रद्धा और समर्पण का है । आजीविका के साथ स्वावलम्बी बनाने एवं सशक्त समाज निर्माण में भगवान विश्वकर्मा ही हमारे प्रेरणास्रोत है । पूर्व सहायक चिकित्सा निदेशक डा0 एम पी सिंह ने साड़िय़ां बाँटी।
मुख्यरूप से डीएन उपाध्याय,ए वी सिंह ,संतोष झा,निर्मल सिंह,धनन्जय मिश्र,मुराडरी पांडेय पवन पांडेय ,संतराज यादव एवं संजय पांडेय उपस्थित रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed