{"_id":"59bc275e4f1c1b21688b4ca9","slug":"15055030976-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनसमस्याओं को त्वरित हल करने का निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनसमस्याओं को त्वरित हल करने का निर्देश
Updated Sat, 16 Sep 2017 12:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मडियाहूं। सांसद मछलीशहर रामचरित्र निषाद ने शुक्रवार को मडियाहूं निरीक्षण भवन में अधिकारियों व कार्यकर्ताओं संग बैठक किया। इस दौरान जनसमस्याओं के निराकरण की समीक्षा की। साथ ही जनसमस्याओं के निस्तारण में कोताही नहीं बरतने का निर्देश दिया।
सांसद मछलीशहर रामचरित्र निषाद ने राजस्व अधिकारियों द्वारा कार्य में लापरवाही बरतने पर उप जिलाधिकारी को अपने कार्य प्रणाली में सुधार करने और ऐसा नहीं करने पर कार्यवाही करने को कहा। कार्यकर्ताओं ने थानाध्यक्ष रामपुर पर फरियादियों के साथ अमानवीय व्यवहार का आरोप लगाया। जिस पर सांसद ने क्षेत्राधिकारी को निर्देशित किया कि वह स्वयं देखें और थानाध्यक्ष रामपुर की कार्यप्रणाली में सुधार लाएं। अंयथा उनके विरुद्ध कार्यवाही की जाएगी। बैठक में उप जिलाधिकारी अयोध्या प्रसाद, क्षेत्राधिकारी राम भवन यादव, एसडीओ बिद्युत शिव शंकर, प्रभारी निरीक्षक मडियाहूं सुनील दत्त राय सहित भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष ब्रम्हदेव मिश्र , चंद्र प्रकाश सिंह पप्पू ,शमशेर सिंह, मंडल अध्यक्ष बृजेश मिश्रा आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।