{"_id":"59b198884f1c1be47f8b4d65","slug":"15048111616-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपेकंद्र पर ताला जड़ ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपेकंद्र पर ताला जड़ ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
Updated Fri, 08 Sep 2017 12:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खुटहन। कपसिया गांव में दो माह से जले पड़े ट्रांसफार्मर को नहीं बदलने को लेकर ग्रामीणों का गुस्सा गुरुवार को फूट पड़ा। बड़ी संख्या में पहुंचे ग्रामीणों ने विद्युत उपकेंद्र पर ताला लगा कर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि विभाग के अधिकारी सरकारी के निर्देश के बाद भी ट्रांसफार्मर बदलने में हीलाहवाली कर रहे हैं।
गांव के लोगों ने कहा कि कपसिया गांव का ट्रांसफार्मर दो माह से फुंका था। विभाग ने दो दिन पहले ट्रांसफार्मर लगाया जो फिर जल गया। ट्रांसफार्मर फुंकने से गांव की बत्ती गुल हो गई है। गांव के लोग दो माह से बिना बिजली के रह रहे हैं जिससे उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इससे आक्रोशित गांव के लोग गुरुवार को क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रदीप यादव के नेतृत्व में विद्युत उपकेंद्र पर पहुंच गए और उपकेंद्र ताला जड़ कर घंटों नारेबाजी व प्रदर्शन किया। सूचना के बाद भी उनकी समस्या सुनने कोई नहीं पहुंचा। एसएसओ ने उच्चाधिकारियों को मामले जानकारी दे दी। विभागीय अधिकारी के आश्वासन पर ग्रामीणों ने प्रदर्शन समाप्त किया। ग्रामीणों ने कहा कि गांव के अल्पसंख्यक बस्ती में लगा दस केवीए का ट्रांसफार्मर लगभग दो माह पूर्व धू-धू कर जल गया। उसे बदलने के लिए लगातार ग्रामीण भागदौड़ करते रहे लेकिन नतीजा नहीं निकला। उधर मंगलवार को गांव में लगा दूसरा 25 केवीए का ट्रांसफार्मर भी जल गया जिससे पूरे गांव में अंधेरा पसर गया। आरोप है कि इसकी सूचना विद्युत विभाग को दी गई लेकिन कोई मौके पर नहीं पहुंचा। इस मौके पर अतुल यादव, लालचंद, कंसराज, रमेश, कुलदीप, दिलीप, इलियास, विकास, अमन, मानसिंह, अंकित, सुरेन्द्र, जय हिंद, मोनू, इंद्रजीत आदि प्रदर्शन में शामिल रहे।