फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   अधिवक्ता की पिटाई पर वकीलों ने किया सांकेतिक हड़ताल

अधिवक्ता की पिटाई पर वकीलों ने किया सांकेतिक हड़ताल

Fri, 08 Sep 2017 12:31 AM IST
Updated Fri, 08 Sep 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
अधिवक्ता की पिटाई पर वकीलों ने किया सांकेतिक हड़ताल
मड़ियाहूं। तहसील के अधिवक्ता के साथ मारपीट व बदसलूकी करने के विरोध में अधिवक्ता संघ के आह्वान पर अधिवक्ताओं ने गुरुवार को जुलूस निकाल कर पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान नारेबाजी भी की। अधिवक्ताओं ने हमलावरों की गिरफ्तारी करने की मांग की। ऐसा न होने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी। अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहे। इसके चलते वादकारियों को लौटना पड़ा।
विज्ञापन

बरसठी थाना क्षेत्र के राजापुर निवासी अधिवक्ता देवेंद्र कुमार त्रिपाठी मड़ियाहूं तहसील में वकालत करते हैं। रविवार को वह भदोही जनपद के सुरियावां बाजार गए थे। जहां बरसठी थाना क्षेत्र के ही कुछ दबंगों ने उनको मारपीट कर अधमरा कर दिया। गुरुवार को इस घटना की जानकारी तहसील के अधिवक्ताओं को हुई तो वे आक्रोशित हो गए। तहसील में एकत्रित होकर अधिवक्ताओं ने तहसील बार के अध्यक्ष रामलखन पटेल के नेतृत्व में एसडीएम न्यायालय, तहसीलदार न्यायालय समेत अन्य न्यायालयों के सामने जाकर पुलिस विरोधी नारे लगाए और हमलावरों को गिरफ्तार करने की मांग की। शीघ्र गिरफ्तारी नहीं होने पर आंदोलन को तेज करने की चेतावनी दी। इसके बाद अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहे। इस मौके पर संतोष सिंह, रामयश यादव, जयशंकर मिश्रा, अभयराज सिंह, गुलाब दूबे, राकेश यादव, इन्द्रजीत भारती, केके सिंह, मुर्तजा हुसैन, घनश्याम यादव, देवबली यादव, अशोक यादव, सुरेन्द्र पटेल, झारखन्डे पटेल शिवाजी यादव, कंसराज यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed