फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   अनुपस्थित रहने पर प्रबन्धक सेतु निगम का वेतन रोकने का निर्देश

अनुपस्थित रहने पर प्रबन्धक सेतु निगम का वेतन रोकने का निर्देश

Thu, 07 Sep 2017 12:35 AM IST
Updated Thu, 07 Sep 2017 12:35 AM IST
विज्ञापन
अनुपस्थित रहने पर प्रबन्धक सेतु निगम का वेतन रोकने का निर्देश

विज्ञापन
जौनपुर। जिलाधिकारी सर्वज्ञराम मिश्र ने बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में शासन के निर्देशानुसार 61 बिंदुओं पर विभागवार समीक्षा किया। इस दौरान अधिकारियों को विकास कार्यक्रमों को गुणवत्तायुक्त व समय से कराने सहित एम्बुलेेंस की आकस्मिक जांच कराने, अंधता निवारण, बाल स्वास्थ्य गारंटी योजना, संस्थागत प्रसव, बच्चों के टीकाकरण सहित अन्य कार्यक्रमों में शतप्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करने का निर्देश दिया। प्रबन्धक सेतु निगम के बैठक में अनुपस्थित रहने पर अग्रिम आदेश तक वेतन रोकने का आदेश दिया।

जिलाधिकारी सर्वज्ञराम मिश्र ने स्वास्थ्य विभाग के नये चिकित्सालयों को जांच कराने का निर्देश दिया। कहा कि 14वें वित्त , राज्य वित्त, मनरेगा एवं प्रधानमंत्री आवास के कराये गये कार्यों की सार्वजनिक स्थलों पर वाल पेंटिंग कराया जाए। अधीनस्थ कर्मचारियों के कार्यों पर नियंत्रण रखने के लिए बीडीओ को सचेत किया । वृद्धा , विधवा व बिकलांग पेंशन का लक्ष्य पूर्ण करने और 15 सितंबर तक 3614 नये वृद्धा पेंशन के 10 प्रतिशत की जांच बीडीओ को करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि समय से विद्युत आपूर्ति कराई जाए।जले ट्रासंफार्मर को गुणवत्तापूर्ण बनवाकर स्थापित किया जाए। जलनिगम के 16 कार्यो की समीक्षा के दौरान समय सीमा के भीतर कार्य पूर्ण कराने,अधीक्षण अभियंता एसके सिंह को नहरों में समय से पानी उपलब्ध कराने, राज्य पोषण मिशन के तहत कुपोषित बच्चों में सुधार लाने का निर्देश दिया। इस दौरान पीडी पीके राय ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास के लाभार्थियों की प्रथम किस्त भेजी गई है। सभी बीडीओ को 15 सितंबर तक कार्य प्रारम्भ कराने को कहा। उपायुक्त मनरेगा कमलेश सोनी ने बताया कि मनरेगा के तहत 128 प्रतिशत कार्य किया गया है। लक्ष्य के सापेक्ष कम कार्य कराने वाले खंड विकास अधिकारियों को चेतावनी जारी करने का निर्देश दिया। जिला पूर्ति अधिकारी अजय प्रताप सिंह ने बताया कि 54 नई दुकानों का आवंटन 20 सितम्बर तक पूर्ण कराने का निर्देश बीडीओ को दिया गया है। कौशल विकास मिशन में बच्चों का प्रशिक्षण अधिक से अधिक कराने व 30 सितंबर तक आधार कार्ड का कैम्प लगवाकर बनवाने का निर्देश दिया। बीएसए डा. राजेंद्र सिंह ने बताया कि स्कूल चलो अभियान के तहत 3.75 लाख छात्रों का नामांकन का कार्य 31 अगस्त तक कर लिया गया है। सभी प्रकार की पेशंन का सत्यापन कराने का निर्देश दिया। किसान दुर्घटना योजना, आम आदमी बीमा योजना, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना आदि की समीक्षा किया। जिलाधिकारी ने आइजीआरएस पर प्राप्त शिकायतों की समीक्षा किया।उनको समय से गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराने का निर्देश दिया। इस अवसर पर सीडीओ आलोक सिंह, डीडीओ दयाराम, डीएसटीओ रामनरायन यादव, एक्सईएन लोनिवि डीसी गुप्ता, केजी सारस्वत, एक्सईएन विद्युत डीसी गुप्ता, बीबी सिंह, डुडा एमपी सिंह, श्रम अधिकारी बीएन दूबें अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed