{"_id":"59b045424f1c1be97f8b4804","slug":"150472430617-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मांगों को पूरा करने को लेकर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मांगों को पूरा करने को लेकर किया प्रदर्शन
Updated Thu, 07 Sep 2017 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जौनपुर। छठें वेतन आयोग की वेतन विसंगतियों को दूर करने और सातवें वेतन आयोग का लाभ देने आदि मांगों को लेकर राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद द्वारा बुधवार को कलेक्ट्रेट परिसर में धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान मांगों को पूरा करने की आवाज बुलंद की। साथ ही मुख्यमंत्री को संबोधित 16 सूत्रीय मांग पत्र जिलाधिकारी को सौपा।
वक्ताओं ने कहा कि कर्मचारियों की समस्याओं का निराकरण प्राथमिकता के आधार पर किए जाने का अनुरोध सरकार से कई बार किया गया। लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हुई। अगर शीघ्र समस्याओं को दूर नहीं किया जाएगा तो आंदोलन तेज किया जाएगा। उन्होंने बताया कि केंद्रीय कर्मचारियों की भांति सभी भत्तों की समानता प्रदान करने, छह, 16 व 24 वर्ष की सेवा पर तीन पदोन्नति का वेतनमान अनुमंय करने, उपरार्जित अवकाश के संचय की 300 दिन की सीलिंग समाप्त करने, नई पेंशन योजना को समाप्त करने और पुरानी पेंशन योजना को बहाल करने आदि मांग की गई है। जिसे अभी तक पूरा नहीं किया गया है। इस दौरान फर्मासिस्ट एशोसिएशन, आयुर्वेदिक एवं युनानी फर्मासिस्ट संघ, उत्तर प्रदेश पशु चिकित्सा संघ, उत्तर प्रदेश एक्सरे संघ,रोडवेज संघ, राजकीय कुष्ठ कर्मचारी संघ, उत्तर प्रदेश समाज कल्याण संघ, होम्योपैथिक संघ, लैब टेक्नीशियन संघ आदि संघ के पदाधिकारी उपस्थित रहे।