{"_id":"59aef59e4f1c1ba3078b46c9","slug":"15046383806-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंच के माध्यम से निखरेगी युवाओं की प्रतिभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंच के माध्यम से निखरेगी युवाओं की प्रतिभा
Updated Wed, 06 Sep 2017 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जौनपुर। भाजपा के प्रदेश मंत्री महेश चंद्र श्रीवास्तव ने कहा कि रंगमंच के माध्यम से युवाओं के अंदर छिपी प्रतिभा को निखारने के लिए पार्टी सभी जनपदों में युवा कला संगम कार्यक्रम का आयोजन कर रही है। इसके तहत कलाकारों को एक मंच दिया जा रहा है ताकि वे अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकें। वे नगर के शाश्वत वाटिका रुहट्टा में आयोजित युवा कला संगम में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे।
उन्होंने कहा कि अबतक विभिन्न राजनीतिक दल युवाओं को लेकर केवल स्वार्थ की राजनीति करते आए हैं। पहली बार भाजपा युवाओं को समाज के विभिन्न वर्गों में समाज सेवा करने के लिए प्रेरित एवं उत्साहित कर रही है। युवाओं द्वारा रक्तदान, श्रमदान, स्वच्छता अभियान में बढ़ चढ़ कर भाग लेकर सामाजिक दायित्वों का परिचय दिया है जो राष्ट्र के विकास एवं समृद्धि के शुभ संकेत है। सांसद रामचरित्र निषाद ने युवाओं को राष्ट्रहित में कार्य करने के लिए सुझाव दिया। कलाकारों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील कुमार उपाध्याय ने कहा कि भाजपा युवाओं के उत्थान एवं विकास के लिए दृढ़ संकल्पित है। उन्होंने कहा कि युवा कला संगम में 149 सांस्कृतिक संस्थाओं के सैकड़ों कलाकारों ने अपना प्रदर्शन किया। इसमें गायन, वादन, नृत्य, नाटक आदि प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम प्रभारी सुशील मिश्र ने अतिथियों को स्मृति चिह्न भेंट कर स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन गौतम गुप्ता एवं रजनीश शुक्ला ने किया। इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव, हरिश्चंद्र सिंह, रामसिंह मौर्या, अजित प्रजापति, डॉ अजय कुमार सिंह, पुष्पराज सिंह, राजेश श्रीवास्तव बच्चा, धर्मपाल कनौजिया, पूनम विश्वकर्मा, पीयूष गुप्ता, अभय राय, दिव्यांशु सिंह, भूपेंद्र सिंह, शशि मौर्या, अमित श्रीवास्तव, अतुल पांडेय, रोहन सिंह, दिव्या सिंह, शरद टंडन,डॉ जान्हवी श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन